कई बीमारियों का खतरा दूर होने के साथ-साथ मिलेगा भरपूर पोषण, जानें बेर खाने के जबरदस्त फायदे

Plum benefits: अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपनी डाइट में बेर जैसे फलों को भी शामिल कर लेना चाहिए। बेर का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे शरीर को मिलते हैं जिनमें से कुछ के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 22, 2024 2:31 PM IST

Health benefits of plum: बेर में काफी मात्रा में प्रोटीन विटामिन सी और पौष्टिक खनिज पदार्थ पाए जाते है ये एक मौसमी फल है जो खाने में खट्टा और मीठा होता है वैसे तो बेर को गरीबों का फल भी कहा जाता है. जो भारत और चीन के सबसे प्राचीन और सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है, बेर भगवान शिव का भी पसंदीदा फल माना जाता है वैसे तो बेर देखने में भले हो छोटा हो लेकिन इसे खाने से आपको बड़े बड़े फायदे मिल सकते है. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि रोजाना बेर के खाने से आपके शरीर कौन से 5 बड़े फायदे मिल सकते है। (What are the health benefits of eating plum)

1. कब्ज को करे दूर (Plum good for constipation)

कब्ज और पाचन तंत्र ठीक करने में बेर काफी मददगार साबित होता है क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी मददगार साबित है तो रोजाना बेर का सेवन आपके कब्ज से लेकर और भी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है।

2. डायबिटीज को करें कंट्रोल (Plum to control diabetes)

डायबिटीज के रोगियों के लिए बेर किसी वरदान से कम नहीं हैं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर आपके ब्लड लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसका रोजाना सेवन करने से डायबिटीज टाइप 2 का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। हाई ब्लड शुगर के मरीजों को बेर जरूर खाना चाहिए।

3. सूजन करे कम (Plum to reduce swelling)

सूजन को कम करना भी बेर खाने के फायदे में शामिल है. एक रिसर्च के अनुसार बेर में एंटी- इंफ्लेमेटरी एक्टिविटी और बायोमोलिक्यूल होती है जो हमारी सूजन को कम करने में मदद करता है। शरीर में होने वाली सूजन को कम करने के लिए नियमित रूप से बेर का सेवन करते रहना चाहिए।

4. स्किन के ग्लो को बढ़ाए (Plum to increase skin glow)

बेर हमारे स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इसका रोजाना सेवन हमारी स्किन और चेहरे को चमकाने में मदद करता है और वो इसलिए क्योंकि बेर एक एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है तो स्किन को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना बेर जरूर खाएं। नियमित रूप से बेर खाने से स्किन का ग्लो लंबे समय तक रहता है और साथ ही स्किन नेचुरली मॉइश्चराइज्ड भी रहती है।

5. हड्डियों और बालों को करे मजबूत (Plum to make strong bone and hair)

हमारी हड्डियों और बालों को मजबूत करने में भी बेर काफी फायदेमंद होता है. बेर में कैल्शियम से लेकर फास्फोरस जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में होते है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने में फायदेमंद है वहीं बेर विटामिनों से भरा हुआ फल है इसमें विटामिन सी, ए, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और कैल्शियम और भी कई खनिज प्रचुर मात्रा में होते है जिससे हमारे बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते है।