Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
peanut butter benefits in hindi: सर्दियों के दिनों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन सही डाइट सिर्फ वह नहीं जो आप घर पर बनाकर खा रहे हैं। कुछ अन्य चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। इन्हीं में से एक है पीनट बटर। आपने खासतौर पर जिम करने वाले लोगों को पीनट बटर खाते देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है यह सिर्फ वेट गेन के लिए नहीं बल्कि वेट लॉस के लिए भी बेहद अच्छा रहता है। हालांकि, इस सब बहुत ही कम लोगों को पता है कि सही मात्रा में नियमित रूप से पीनट बटर का सेवन करना हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। इस लेख में हम आपको सर्दियों में पीनट बटर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही यह भी बताने वाले हैं कि इसका सेवन कितनी मात्रा में और किस तरीके से करना चाहिए।
पीनट बटर एक हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है और इसका सेवन करने से शरीर को मिलने वाले फायदों में निम्न शामिल है -
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए पीनट बटर का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। मूंगफली की तरह ही पीनट बटर में भी कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी पीनट बटर एक अच्छी डाइट मानी जाती है। इसकी मदद से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन सिर्फ एक लिमिट में ही करना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद कैलोरी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।
दिल की बीमारियों को दूर रखने में भी पीनट बटर का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। जैसा कि हमने ऊपर भी पढ़ा है कि पीनट बटर कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो दिल के जुड़ी बीमारियां होने से बचाव करता है।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए भी पीनट बटर का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। पीनट बटर में खूब मात्रा में हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है, जो वजन कम करने में काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 1 या 2 चम्मच पीनट बटर की खा सकता है। हालांकि, आपको कितनी मात्रा में पीनट बटर का सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह आपके शारीरिक वजन व अंदरूनी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए भी निर्धारित किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप वजन बढ़ाने या मसल बिल्ड करने के लिए पीनट बटर खा रहे हैं, तो दिन में 2 चम्मच भी इसका सेवन किया जा सकता है।
पीनट बटर खाने का तरीका इस पर निर्भर करता है कि आप किस फायदे के लिए इसका सेवन करना चाहते हैं। इसका सेवन करने का तरीका कुछ इस प्रकार हो सकता है -