... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
बुखार और पेट में मरोड़ जैसी इन 5 बीमारियों में फायदेमंद है पपीते की पत्तियों का रस, दिन में 3 बार 100 ml पिएं
पपीता एक ऐसा फल है, जिसे आमतौर में डेंगू बीमारी में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए खाया जाता है। ये न सिर्फ आपको पेट साफ रखने में मदद करता है बल्कि ये आपके पूरे एंजाइम सिस्टम (papaya leaf juice)को भी दुरुस्त रखता है। पीले रंग का ये फल कई पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं पपीते (papaya leaf juice) में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं आपको जानकर हैरानी होगी कि पपीते के पौधे के लगभग हर हिस्से का उपयोग कई बीमारियों में आसानी से किया जा सकता है।
इसके अलावा आपको बता दें कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि पपीता के पत्ते का भी इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। पपीते के पत्ते (papaya leaf juice) कई देसी उपायों में प्रयोग किए जाते है। पपीते के पत्ते papain और chymopapain जैसे एंजाइम से समृद्ध होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं साथ ही पेट में होने वाली जलन को दूर कर पाचन विकारों को रोकने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं इनमें मौजूद एल्कलॉइड कंपाउंड डैंड्रफ और गंजेपन को दूर करने में भी मदद करता है। दरअसल इन पत्तियों में विटामिन ए, सी ई, के और बी की उच्च मात्रा होती है, जो आपके शरीर को कई रोगों से दूर रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं कितनी मात्रा में सेवन करने से आपको बचाव होता है।
अगर आप डेंगू बुखार से पीड़ित हैं तो पपीते के पत्तों का रस आपकी सेहत को दुरुस्त करने के लिए किसी रामबाण नुस्खे से कम नहीं है। डेंगू के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं
बुखार
थकान
सिरदर्द
मतली
त्वचा पर चकत्ते
उल्टी
डेंगू के कारण शरीर में प्लेटलेट्स (papaya leaf juice) कम हो जाती हैं, जिसके कारण रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है और इस स्थिति में ये रस संजीवनी का काम करता है।
डायबिटीज में पपीते के पत्तों का रस (papaya leaf juice) प्राकृतिक उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता है। एक अध्ययन में ये पाया गया है कि पपीते की पत्ती का अर्क कई एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध होता है, जो ब्लड शुगर को कम करने वाले प्रभाव से भरा हुआ होता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट पैंक्रियाज में इंसुलिन-उत्पादक कोशिकाओं को होने वाले नुकसान और समय से पहले मरने नहीं देते हैं, जिसके कारण आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
अगर आप पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो पपीते की पत्तियों का रस आपको गैस, पेट में जलन-सूजन और मरोड़ जैसी स्थितियों में आराम दिलाता है। दरअसल पपीते की पत्तियों में फाइबर होता है, जो पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं ये पत्ते प्रोटीन और अमीनो एसिड को पचाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा पपीते की पत्तियों का रस इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी स्थितियों में आपको आराम पहुंचाता है।
पपीते की पत्ती (papaya leaf juice) का बना रस मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों के दर्द जैसी एंटी-इंफ्लेमेटरी स्थितियों में बेहद असरदार माना गया है। एक अध्ययन में ये पाया गया कि पपीते के पत्ता का अर्क गठिया के साथ-साथ पंजों में सूजन को काफी कम कर देता है।
अगर आप झड़ते बालों और गंजेपन की समस्या का शिकार हैं तो पपीते के पत्तों का रस (papaya leaf juice)स्कैल्प पर लगाने से बालों को बढ़ाने और उन्हें मोटा बनाने में मदद कर सकता है। पहले के अध्ययन बताते हैं कि शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव का स्तर बढ़ने पर बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। लेकिन पपीते के पत्तों का रस एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरा होता है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है और बालों को बढ़ाने में मदद करता है।
पपीते की पत्तियों का रस बनाने के लिए आपको सिर्फ ताजे पपीते के पत्ते की आवश्यकता होगी।
सबसे पहले पत्तों की जड़ को काट लें।
कटी पत्तियों को पानी के साथ ब्लेंडर में डालें।
इसमें थोड़ा पानी डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।
बस आपका रस तैयार है।
अगर आप डेंगू के लक्षणों से परेशान हैं तो दिन में तीन बार पपीते के पत्तों के रस जरूर पिएं। आपको कम से कम एक बार में 100 मिलीलीटर रस तो पीना ही चाहिए। जूस के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा नमक या चीनी भी मिला सकते हैं।