
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 7, 2023 5:17 PM IST
Pyaj ka raita ke fayde: गर्मियों के दिनों में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि गर्मियों में हम शरीर को ठंडा रखने के लिए कितना भी कोशिश कर लें लेकिन अगर हम सही डाइट नहीं ले रहे हैं, तो हमारे सारी कोशिशे फेल हो जाती हैं। गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कई बार हम यह समझ नहीं पाते हैं कि आखिर गर्मियों में किन फूड्स का सेवन किया जाना चाहिए, जो हमारी बॉडी को ठंडा रखने में मदद कर सके। वैसे तो गर्मियों में बॉडी को कूल रखने के लिए ज्यादातर अलग-अलग प्रकार के ड्रिंक पिए जाते हैं। लेकिन इन ड्रिंक के अलावा कुछ प्रकार के फूड्स भी हैं, जिनका सेवन करके शरीर को ठंडा रखने में में मदद कर सकते हैं। गर्मियों में रायता खाना हर किसी को अच्छा लगता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आपको पता है प्याज का रायता गर्मियों में आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं कितना फायदेमंद है प्याज का रायता और इसे बनाने की रेसिपी।
गर्मियों के दिनों में प्याज का रायता खाने से मिलने वाले फायदे -
गर्मियों के दिनों में प्याज का रायता खाने का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है, वहीं प्याज का सेवन करना भी आपके शरीर की गर्मी को निकालने में मदद करता है। रायता में ये दोनों चीजें एक साथ प्रभावी रूप से काम करती हैं और बॉडी को कूल रखती हैं।
गर्मियों के दिनों में अक्सर लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी रहती हैं और ऐसे में प्याज का रायता काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं प्याज में फाइबर होने के साथ-साथ कई ऐसे गुण पाए जाते है, जो आपके पाचन में भी सुधार लाते हैं।
कुछ लोगों को दही खाना पसंद नहीं होता है, इसलिए प्याज का रायता उसके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दही में खूब मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में आपको भी प्याज के रायता का सेवन खूब करना चाहिए।
गर्मियों में अक्सर देखा जाता है कि लोगों को भूख कम लगती है और इस कारण कई बार शरीर में न्यूट्रिशन की कमी होने लगती है। वहीं गर्मियां ज्यादा होने के कारण भी कमजोर व थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में अपनी डाइट में प्याज का रायता जैसी कुछ हेल्दी रेसिपी को शामिल करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो शरीर को खूब न्यूट्रिशन देता है और कमजोरी शरीर से दूर रहती है।
प्याज का रायता बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक कटोरी बिना फैट वाली फ्रेश दही लें, उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। यदि दही पहले से ही पतली है, तो आपको पानी मिलाने की भी जरूरत नहीं है। अब रेगुलर साइज का आधा प्याज लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे दही के साथ मिलाएं और जीरे का तड़का लगाएं। प्याज का रायता हमेशा सुबह या फिर दोपहर में (3 बजे से पहले) ही खाना चाहिए।