सेहतमंद रहने के लिए ट्राई करें प्याज की चाय

प्याज की चाय पीने से बुखार, खांसी, गले की खराश और एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 11, 2018 4:39 PM IST

अक्सर मौसम में बदलाव आने के कारण लोगों को सेहत से जुड़ी कोई ना कोई समस्या हो जाती है। प्याज हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आप रोजाना प्याज की चाय का पीते हैं, तो इससे आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। रोजाना प्याज की चाय पीने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचने की बातें की जाती हैं।

1- प्याज में भरपूर मात्रा में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं, जो कोलोन को साफ रखने में सहायक होते हैं। यह घुलनशील फाइबर स्किन और आंत में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालकर कैंसर सेल्स को पनपने से रोकते हैं।

2- प्याज की चाय पीने से नींद ना आने की समस्या दूर हो जाती है। प्याज की चाय में भरपूर मात्रा में फायटोकेमिकल्स और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो आपकी बॉडी की इम्युनिटी पावर को स्ट्रांग बनाते हैं।

3- प्याज की चाय पीने से बुखार, खांसी, गले की खराश और एलर्जी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

4- प्याज की चाय पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। जिससे आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।

प्याज की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक प्याज को लेकर छील लें। अब प्याज को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कप पानी में प्याज के टुकड़ों को डालकर अच्छे से उबाल लें। जब यह उबल जाए तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और ग्रीन टी मिला लें। अब इसे छानकर इसमें अपने स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं। इसे गर्मा गर्म ही पीएं।

स्रोत:Samachar Bharti.

चित्रस्रोत : Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source