Benefits of Olives in Hindi: हार्ट के लिए हेल्दी है ऑलिव, जानें जैतून (ऑलिव) के 5 गजब के फायदे

जैतून यानी ऑलिव खाने से वजन कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जानें, जैतून फल (Olive Fruit) के अन्य सेहत लाभ क्या-क्या होते हैं.....  

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2021 3:00 PM IST

Health Benefits of Olives in Hindi: जैतून यानी ऑलिव (Olive) एक फल है, जो स्वाद में बेशक कसैला सा होता है, लेकिन सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। एंटी-इम्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर ऑलिव में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी हैं। इसमें विटामिन ए, ई, के, कैल्शियम, डायट्री फाइबर, आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर, सोडियम आदि होते हैं। जैतून खाने से वजन भी कम होता है। कई तरह के इंफेक्शन से बचे रहते हैं, क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। शरीर में शुगर लेवल हाई नहीं होने देता है। हड्डियों को मजबूती मिलती है। जैतून फल (Olive Fruit) दो रंगों का होता है हरा और काला। इससे तेल भी बनाए जाते हैं, जो बालों, त्वचा पर लगाने के साथ ही भोजन बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप अचार, सब्जी, तेल या फिर चटनी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, जैतून या ऑलिव के सेहत लाभ क्या होते हैं.....

जैतून के सेवन से आंखों की सेहत रहे अच्छी (Olives benefits for Eye)

आंखों को लंबी उम्र तक सेहतमंद रखना है, देखने की क्षमता को कमजोर नहीं होने देने चाहते हैं, तो ऑलिव का सेवन करें। इसका अचार खाएं, कच्चा खाएं या फिर सब्जी, सलाद में मिलाकर खाएं। जिस तरह से भी जैतून का सेवन करेंगे, आंखों को लाभ होगा। चूंकि, इसमें विटामिन ए मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बेहद जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट्स है। इसके नियमित सेवन से बच्चों की आंखें भी हेल्दी बनी रहेंगी। उनकी आंखों की रोशनी कमजोर नहीं होगी। साथ ही, मस्कुलर डिजनरेशन की समस्या भी नहीं होगी।

एलर्जी करे दूर जैतून या ऑलिव (Olives cure allergies)

यदि आपको शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी होने की समस्या है, जो ऑलिव खाएं। इसमें एंटी-एलर्जिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने के कारण मौसमी एलर्जी से भी बचाव होता है।

संक्रमण से बचाए ऑलिव (Olives boost immunity)

किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए भी आप जैतून का सेवन कर सकते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है। बारिश के मौसम में होने वाले फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए भी आप जैतून खाएं। साथ ही वायरल, बैक्टीरियल हर तरह के संक्रमण से निजात मिलता है।

पेट के लिए लाभकारी है जूतैन (Olives benefits for stomach) 

पेट की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो ऑलिव बन सकता है आपका साथी। जी हां, आपकी पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं को कम करने के काम आ सकता है ऑलिव। ऑलिव के सेवन से प्रोबायोटिक बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है। यह बैक्टीरिया पेट के लिए हेल्दी होते हैं।

हार्ट के लिए ऑलिव के फायदे (Olive benefits for Heart)

आजकल कम उम्र में ही लोगों को हार्ट संबंधित समस्याएं होने लगी हैं। 35-40 वर्ष के लोगों को हार्ट अटैक, सडन कार्डियक अरेस्ट होने की खबरें सामने आ रही हैं। बेहतर है कि आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो हार्ट को स्वस्थ रखे। इसमें आपकी मदद कर सकते हैं जैतून। यह ब्लड वेसल्स में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में बाधा आ सकती है, जो एक घातक स्थिति है। ऑलिव एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। इससे ब्लड वेसल्स साफ रहती हैं। कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम हेल्दी रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source