सरसों या राई के दानें हमारे भारतीय पकवानों में तड़के के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। तो वहीं सरसों तेल को भी भारतीय रसोइयों में सब्ज़ी को तड़का लगाने या अचार में मिलाया जाता है। लेकिन क्या सरसों का काम हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा और कुछ भी है। जी हां, सरसों केवल स्वाद ही नहीं सेहत का भी खजाना है। भोजन में सरसों या राई शामिल कर आप कई तरीकों से खुद को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं सरसों किस तरीके से सेहत के लिए फायदेमंद है- राई में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको