मशरूम खाने के 6 हेल्दी फायदे

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 8, 2018 8:31 PM IST

मशरूम को चिकित्सीय गुणों की वजह से जाना जाता है। यह आपके दांतों के लिए भी बेहतर होता है। इतना ही नहीं इससे आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचने में भी मदद मिल सकती है। मशरूम का उपयोग कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के लिए भी किया जाता है क्योंकि इसमें कैंसर के दुष्प्रभावों जैसे मतली, एनीमिया और रेसिस्टेंट को कम करने की क्षमता होती है। कई अध्ययन यह बताते हैं कि मशरूम में एक्टिव कंपाउंड्स जैसे लेन्टिन, क्रेस्टिन, हिप्पलोन, लेक्टिन, कैल्सेन, और पॉलीसेकेराइड्स ए और बी होते हैं।

अगर आप मशरूम खाना पसंद करते हैं, क्या आपने कभी ये सोचा है कि इसके भी बहुत सारे औषधीय गुण होते है जो आपको कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आप मशरूम को दूसरी सब्जियों के साथ मिलाकर भी पका सकते हैं। इसके अलावा स्पेगेटी के साथ टॉस करके या आमलेट और स्क्रेम्बल एग्स में मिलाकर भी बना सकते हैं। अगर इस बार में नहीं जानते हैं तो चलिये अगले स्लाइडों में इस बारे में जानते हैं।

  1. दिल के लिए हेल्दी फूड- मशरूम में फैट कम होने के साथ-साथ प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होने के कारण ये दिल को हेल्दी रखने में बहुत मदद करता है।
  2. इम्युनिटी बढ़ाता है- मशरूम में राइबोफ्लेवीन होता है जो लाल रक्त कण को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है साथ ही ये एन्टी वायरल प्रोटीन का उत्पादन बढ़ाकर शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।
  3. कैंसर के संभावना को कम करता है- मशरूम में लिनोलीक एसिड होता है जो एन्टी-कार्सिनोजेनिक कंपाउन्ड जैसा काम करता है, जिससे ये ब्रेस्ट कैंसर होने के संभावना को कुछ हद तक कम करता है।
  4. वेट को करें कंट्रोल- मशरूम में कार्बोहाइड्रेड और फैट कम होने के साथ-साथ फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स होता है जो मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वेट को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  5. शुगर लेवल को कंट्रोल करता है- मशरूम में एन्जाइम और यौगिक होते है जो नैचुरल इंसूलीन का काम करते हैं। साथ ही पैनक्रियास, लीवर और एन्ड्रोक्राइन को सही तरह से काम करने में मदद करने के साथ इंसूलीन को नियंत्रित करने में सहायता करता है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source