... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Published : September 14, 2023 9:42 AM IST
सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा
Moringa Benefits: सहजन या मोरिंगा एक बेहद आम पौधा है, जो भारत के लगभग सभी भागों में पाया जाता है। खासकर बात करें साउथ इंडिया की तो वहां सांभर में इसका प्रयोग भरपूर किया जाता है। सहजन में बहुत से पोषक तत्व जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई कैल्शियम, फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सहजन एक शानदार फूड आयटम है। इसकी फलियों के साथ इसकी पत्तियां भी हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होती हैं।
सहजन एक प्रकार का पेड़ है, जो आम तौर पर ट्रॉपिकल एरिया में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम ‘मोरिंगा ओलेइफेरा’ है। इस पेड़ के फल, तना, पत्ती और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। ये सभी खाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं। एंटी वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सहजन का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। आप सहजन को सब्जी के तौर पर या इसकी फली और पत्तियों का चूर्ण बनाकर भी खा सकते हैं। डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए सहजन बेहतरीन औषधि है। वहीं एनीमिया से बचने के लिए भी सहजन के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारी बोन हेल्थ के लिए बेहतरीन पोषक तत्व हैं। इसके साथ ही इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपकी ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।
फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर सहजन की पत्तियों का नियमित सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सहजन की सब्जी को हमें सप्ताह में एक बार जरूर खाना चाहिए।
यदि आप पूरे दिन लो फील करते हैं तो सहजन का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आयरन से भरपूर सहजन का इस्तेमाल करने से हमें दिन भर भरपूर एनर्जी मिलती है।
सहजन के पत्ते खाने से हमारा ब्लड-शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। मोरिंगा में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है।
यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको हार्ट अटैक का खतरा भी बना हुआ है। वहीं सहजन का पत्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसलिए सहजन का इस्तेमाल हमारे दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Disclaimer- मोरिंगा के प्रयोग की ये सलाह हमारी जानकारी के आधार पर है। इसके किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।