
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 15, 2024 11:56 AM IST
Benefits Of Moringa For Males: मोरिंगा यानी सहजन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की हरी सब्जी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। मोरींगा में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। खासतौर पर, पुरुषों के लिए मोरिंगा किसी वरदान से काम नहीं है। जी हां, इसके सेवन से पुरुषों को कई लाभ मिल सकता है। नियमित रूप से मोरिंगा का सेवन करने से पुरुषों की कई परेशानियां दूर हो सकती है। आज इस लेख में हम आपको पुरुषों के लिए मोरिंगा खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या काफी बढ़ गई है। मोरिंगा के सेवन से पुरुषों की फर्टिलिटी को बढ़ावा मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इसके नियमित सेवन से यौन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।
मोरिंगा के सेवन से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें पोलिफेनल नामक तत्व मौजूद होता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह ब्लड फ्लो में भी सुधार करता है, जिससे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने से कई तरह की शारीरिक और यौन समस्याएं हो सकती हैं। मोरिंगा के सेवन से टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स मौजूद होते हैं, जो टेस्टोस्टेरोन किस दर को बढ़ाने में मदद करते हैं।
लो स्पर्म काउंट की समस्या का सामना कर रहे पुरुषों के लिए मोरिंगा का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म के गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
पुरुषों में उम्र बढ़ाने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में, हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।