
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
लस्सी में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स पीते हैं। गर्मियों की ड्रिंक्स में से मेरी फेवरेट है लस्सी। पंजाब के लोगों की पंसदीदा ड्रिंक मुझको बहुत पसंद आती है। लस्सी को दही, चीनी, थोड़े सी इलायची के साथ बनाया जाता है। दही होने के कारण लस्सी में प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में लस्सी पीना पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लस्सी मेरी फेवरेट ड्रिंक है इसलिए आज मैं आपको बताने जा रही हूं गर्मियों में लस्सी पीने के फायदे, 1 गिलास लस्सी कि न्यूट्रिशनिस्ट वैल्यू और लस्सी पीने का सही तरीका। लस्सी फायदों के बारे में ज्यादा जानकारी दे रही हैं जयपुर की डाइटिशियन प्रांजल कुमत।
नेशनल सेंट्रर फॉर कॉम्प्लीमेंट्री एंड इनग्रेटिव हेल्थ की रिपोर्ट बताती है कि लस्सी को बनाने का मुख्य आधार दही है। दही होने के कारण लस्सी में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम, कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। रिसर्च बताती है कि दही फर्मेंटेड फूड है, इसलिए यह पाचन और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
लस्सी लंच में पीनी चाहिए।
लस्सी को आप घर पर तैयार कर सकते हैं।
डाइटिशियन का कहना है कि 1 गिलास लस्सी की न्यूट्रिशनल वैल्यू इस बात पर निर्भर करती है कि दही को जमाने के लिए किस तरह के दूध का इस्तेमाल किया गया है। दही को फुल क्रीम दूध से तैयार किया गया है तो 1 गिलास लस्सी में 180 कैलोरी, 6 से 8 ग्राम प्रोटीन, 12 से 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 4 से 7 ग्राम फैट होता है।
डाइटिशियन का कहना है कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दोपहर के समय खाने के बाद लस्सी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। खाने के बाद लस्सी पीने से पाचन तंत्रिका दुरुस्त बनती है और पेट दर्द, गैस, कब्ज की परेशानी कम होती है। प्रांजल कुमत के अनुसार, पाचन क्रिया के लिए हमेशा मीठी की बजाय नमकीन लस्सी चुननी चाहिए। बहुत ज्यादा चीनी वाली लस्सी कैलोरी बढ़ा सकती है। इसलिए नमकीन लस्सी या हल्की मीठी लस्सी बेहतर ऑप्शन हो सकती है।
गर्मियों में लस्सी सिर्फ एक स्वादिष्ट नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर पारंपरिक ड्रिंक भी है। यह शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेशन बनाए रखने और पाचन को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है। लेकिन इसे पीने के तरीके और समय पर भी ध्यान दें।
Disclaimer: गर्मियों में लस्सी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन लस्सी पीने से कुछ लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में सोच समझकर ही लस्सी पिएं। अगर आपको दही या दूध से किसी प्रकार की एलर्जी है तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।