Benefits of Lasoda: गुणों की खान है लसोड़ा, जानें इसके हैरान करने वाले ये 5 फायदे

हमारे देश में कई ऐसे फल हैं, जिसके बारे में शायद अधिकतर लोगों को पता नहीं होगा। ऐसा ही एक फल है लसोड़ा। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जानें, लसोड़ा के सेहत लाभ क्या होते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 22, 2021 9:37 AM IST

Health Benefits of Lasoda Fruit in Hindi: हमारे देश में कई ऐसे फल हैं, जिसके बारे में शायद अधिकतर लोगों को पता नहीं होगा। ऐसा ही एक फल है लसोड़ा। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लसोड़ा एक पहाड़ी फल है। इसे गोंदी और निसोरी नाम से भी जाना जाता है। यह आकार में काफी छोटा होता है, लेकिन गुणों का खजाना है। यह (Lasoda Fruit) कई रोगों को दूर रखने में कारगर है। इसका अचार (Lasoda pickle), चूरन के रूप में सेवन किया जाता है। कुछ लोग साग भी खाते हैं। इसके फल के साथ ही पत्ते, छाल भी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इससे आप खांसी, बुखार, त्वचा संबंधित समस्या, अस्थमा आदि के लक्षणों को कम कर सकते हैं। जानें, लसोड़ा के अन्य सेहत लाभ (Benefits of Lasoda in Hindi) क्या-क्या होते हैं.....

खांसी, गले में खराश कम करे

खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो लसोड़े का पिएं। इसके लिए कुछ लसोड़ा फल (Health Benefits of Lasoda in Hindi) लें और उसे पानी में डालकर उबालें। छाल का भी सेवन कर सकती हैं काढ़ा बनाकर। गला खराब, कफ, खांसी की समस्या एक-दो दिन में दूर हो जाएगी।

सूजन करे कम

सूजन की समस्या जिन लोगों को अक्सर परेशान करती हैं, उनके लिए लसोड़ा काफी फायदेमंद (Lasoda ke fayde in Hindi) होता है। जोड़ों में दर्द, सूजन होने पर इसके छालों से काढ़ा बनाएं। इसमें थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इससे सूजन और दर्द वाली जगहों पर मसाज करें। छाल या फिर इसके पत्तों को पीसकर लेप भी लगाने से आराम मिलता है।

त्वचा संबंधित समस्याओं को करे दूर

यदि आपको खाज, खुजली, फोड़े-फुंसियों की समस्या है, तो लसोड़े के बीज का पेस्ट बनाकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। इससे खुजली, दाद में आराम मिलेगा।

शरीर को बनाए मजबूत

यदि आपको शारीरिक रूप से मजबूती मिलती है, तो आप लसोड़े का फल कच्चा या सूखा भी खा सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि। कई जगहों पर लोग सूखे लसोड़े से लड्डू बनाकर खाते हैं, ताकि शारीरिक रूप से ताकत मिले। शरीर को ऊर्जा मिलेगा। इसका साग भी लोग खाते हैं। शरीर में आयरन की कमी दूर होगी।

मासिक धर्म की समस्या करे दूर

यदि आपको प्रत्येक महीने पीरियड्स के दौरान काफी दर्द, पेट में मरोड़, कमर दर्द, मूड स्विंग आदि होता है, तो लसोड़ा खाएं। छाल का काढ़ा पिएं। दर्द से आराम मिलेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.