Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
गर्मी के दिनों में आप अपने शरीर को जितना हाइड्रेट रखने की कोशिश करेंगे, उतने ही आप इन दिनों होने वाली समस्याओं से बचे रहेंगे। शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी के कारण आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। डॉक्टर भी गर्मी में तरल पदार्थ का सेवन अधिक करने की सलाह देते हैं। आप भी सादा पानी खूब पीते होंगे लेकिन खुद को एनर्जी से भरपूर रखना है, तो सिर्फ पानी पीने से काम नहीं बनेगा।
आपको एनर्जी देने वाला ड्रिंक का सेवन करना होगा। आपने नारियल पानी, जूस, आम पन्ना तो पिया ही होगा, अब खस का शर्बत पीकर देखें। बढ़ते तापमान में खस का शर्बत आपको अंदर से कूल रखेगा। यह ऐसा पेय पदार्थ है, जो टेस्टी और हेल्दी दोनों होता है। अपनी दिनचर्या में खस का शर्बत जरूर शामिल करें। इससे दिमाग को ठंडक तो मिलेगी ही साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहेगा।
यदि आप नहीं जानते हैं कि खस क्या है और कैसे यह हमें फायदा पहुंचाता है, तो आपको बता दें कि खस एक प्रकार की सुगंधित घास होती है, जिसका इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है। खस में मौजूद कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। जानें, खास का शर्बत पीने के फायदे-
खस का शर्बत आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। शरीर को गर्मियों में होने वाले हीट स्ट्रोक से भी खस का शर्बत बचाता है।
शरीर से अतिरिक्त चर्बी और वजन कम करने के लिए रोज खाएं अखरोट
खस का शर्बत आपके ब्लड सर्कुलेशन को भी कंट्रोल करके रखता है। खस के अंदर, आयरन, मैंगनीज और विटामिन बी 6 होता है। आयरन जहां खून को साफ करता है वहीं मैग्नीज शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।
गर्मी में आंखों में जलन और इनके लाल होने की समस्या अक्सर बढ़ जाती है। ऐसा तभी होता है जब शरीर के भीतर गर्मी बढ़ जाती है। इससे निजात पाने के लिए आप रोजाना खस के शर्बत का इस्तेमाल कीजिए। आंखों के लाल होने और जलन की समस्या आसानी से दूर हो जाएगी।
खस का शर्बत आपके शरीर की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑर्गन और टिशूज को भी फ्री रेडिकल्स की समस्या से बचाते हैं।