Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों में सेहतमंद रहने के कई तरीके होते हैं। आप हेल्दी चीजों के सेवन से भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। ठंड में होने वाली समस्याओं से बचे रह सकते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सर्दी के दिनों में जरूर खाना चाहिए जैसे छुहारा, खजूर। ये दोनों ही बेहद फायदेमंद होती हैं। इन दोनों को मिलाकर बहुत टेस्टी-हेल्दी हलवा भी बनाया जाता है। छुहारा और खजूर खाने से शरीर को ताकत मिलती है। आइए जानते हैं छुहारा, खजूर से कैसे बनाएं हलवा, इन्हें खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।
छुहारा तासीर में गर्म होता है, इसलिए इसे सर्दियों में जरूर खाना चाहिए, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। खजूर को सुखा कर छुहारा बनता है। ये दोनों एक ही पेड़ से उत्पन्न होते हैं। छुहारा खाने से पाचन शक्ति को मजबूती मिलती है। यदि आपको भूख नहीं लगती है, तो छुहारा खाएं। छुहारा को दूध में उबालकर पीने से भूख नहीं लगने की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे वजन भी बढ़ता है। सांस संबंधित समस्याएं, सर्दी-जुकाम, लो ब्लड प्रेशर, पेशाब संबंधित समस्या आदि नहीं होगी।
खजूर की तासीर भी गर्म होती है। खजूर इम्यूनिटी बूस्ट करता है। सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। अस्थमा के रोगियों के लिए हेल्दी माना गया है। चूंकि, खजूर में फाइबर, प्रोटीन होता है, तो इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। शरीर में खून की कमी को दूर करता है। लो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है। कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम, फॉस्फोरस से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन प्रेग्नेंसी के दिनों में भी करना चाहिए। जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस के दर्द को कम करता है खजूर। भूख नहीं लगती तो भी आप इसे भूख बढ़ाने के लिए खा सकते हैं। दूध में खजूर को पकाकर पिएं, इससे भूख बढ़ती है, भोजन भी पचता है।
खजूर और छुहारे से आप अलग-अलग भी हलवा बना सकते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर भी टेस्टी और हेल्दी हलवा बनाया जा सकता है। हालांकि, इन दोनों की ही तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन 2-3 चम्मच से अधिक एक दिन में ना करें। इस हलवे को बनाने के लिए आपको खजूर, छुहारा, चीनी, दूध, घी, कुछ ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, इलायची, किशमिश चाहिए। छुहारे के बीजों को निकाल कर इसे मिक्सी में पीस लें। इसे दरदरा ही पीसें। घी को पैन में डालकर गर्म करें। छुहारा डालकर भूनें। खजूर को भी मैश कर लें और बीज निकाल दें। इसे भी आप छुहारे में डाल दें और 1-2 मिनट तक पकाएं। अब दूध डालें और उबलने दें। इसके बाद चीनी डाल दें और धीमी आंच पर पकाएं। दूध सूख जाए, तो ड्राई फ्रूट्स डाल दें। 2-3 मिनट और पकाएं। तैयार है खजूर-छुहारे का बेहद ही हेल्दी और स्वादिष्ट हलवा।