
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2021 2:39 PM IST
Health Benefits Of Ker Sangri: राजस्थान के लोगों के खानपान में एक अलग ही तरह की विविधता दिखायी देती है। पानी और हरी सब्ज़ियों की कमी के कारण यहां इस तरह की सब्ज़ियां, पकवान और मिठाइयां बनायी जाती हैं जो अधिक समय तक टिक सकें और पोषण से भरपूर हों। राजस्थान के कुजिन की बात होती है तो केर सांगरी की सब्ज़ी का भी जिक्र ज़रूर होता है। पारम्परिक राजस्थानी भोजन ( rajasthani dishes) में रूचि रखने वाले लोग इस सब्ज़ी की अहमियत और लोकप्रियता अच्छी तरह जानते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) भी उन्हीं लोगों में से हैं जिन्होंने हाल ही में इस सब्ज़ी के बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा।
View this post on Instagram
केर सांगरी एक पारम्परिक डिश है जिसमें विभिन्न मसालों, तेल के साथ केर के फलों (Ker berries or Capparis decidua) और सांगरी की फलियों को पकाया जाता है। केर और सांगरी के पेड़ हरियाणा और राजस्थान में पाए जाते हैं और आमतौर पर इनकी खेती नहीं की जाती है। जंगलों में उगने के कारण इनकी कीमत साधारण सब्जियों की तुलना में बहुत महंगी होती है। यहां पढ़ें इस स्वादिष्ट सब्ज़ी में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं। ( Health Benefits Of Ker Sangri in Hindi)
सांगरी की फलियों (Prosopis cineraria) में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक प्रमुख हैं। इसके साथ ही यह प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होती है।
शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिहाज से केर सांगरी की सब्ज़ी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। केर और सांगरी दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स हैं और यह इम्यून सिस्टम के लिए एक आवश्यक और महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसीलिए, राजस्थान में सर्दियों के मौसम और शादियों में भी यह सब्ज़ी खासतौर पर बनायी और परोसी जाती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से पीड़ित लोगों के लिए केर सांगरी का सेवन लाभकारी माना जाता है क्यों यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसके साथ ही केर सांगरी के सेवन से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर (High Blodo Pressure) और मोटापे जैसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का खतरा भी कम होता है।
ऐसा माना जाता है कि राजस्थान के लोगों की चुस्ती-फुर्ति का राज केर सांगरी जैसी हेल्दी डिशेज़ हैं। क्योंकि, ऐसे दावे किए जाते हैं कि केर और सांगरी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो एजिंग प्रोसेस यानि शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया की गति धीमी कर देते हैं। जिससे व्यक्ति अधिक समय तक जवां और फुर्तिला दिखता है ।
केर राजस्थान में पायी जानेवाली एक विशेष प्रकार की बेरी जैसा फल है। सांगरी और केर को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है। केर या कैर की सब्ज़ी और अचार राजस्थान में लोग बड़े चाव से खाते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.