Bad cholesterol को मल के साथ निकाल देगी सिंपल सी दिखने वाली ये सब्जी, जानें कंटोला की सब्जी के फायदे

Kantola vegetable benefits कंटोला कई नेचुरल गुणों वाली एक खास सब्जी है, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज समेत कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 22, 2023 3:48 PM IST

हेल्दी रहने के लिए या फिर किसी बीमारी से निपटने के लिए डॉक्टर डाइट में खास बदलाव करने की सलाह देते हैं। इस बदलाव में डॉक्टर हमें हमारी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जियां ही शामिल करने की सलाह देते हैं। वहीं जो लोग क्रोनिक बीमारियों से ग्रस्त हैं, उन्हें भी अपनी डाइट को खासतौर पर हेल्दी मेंटेन रखने की सलाह दी जाती है। शरीर में लगातार तेजी से बढ़ रहे बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना भी बहुत जरूरी है और अगर समय रहते इस पर काबू न पाया जाए तो कई बार यह बढ़ कर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई जानलेवा समस्याएं पैदा कर सकता है। जैसा कि हमने बताया इन बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए डाइट में सब्जियों व फलों को शामिल किया जाना बेहद फायदेमंद है। इसी तरह कंटोला भी एक ऐसी ही खास तरह की सब्जी है, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं क्या है कंटोला की सब्जी और इसका सेवन के फायदे।

क्या है कंटोला की सब्जी

कंटोला एक बेहद खास तरह की सब्जी है, जो ऊपर से कांटेदार होती है। कंटोला के अलावा इसे ककोड़ा या मीठा करेला भी कहा जाता है। यदि इससे मिलने वाले फायदों की बात करें तो कंटोला की सब्जी में अनेक हेल्थ बेनिफिट्स देने वाले गुण पाए जाते हैं। कंटोला की सब्जी का सेवन कई क्रोनिक बीमारियों व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे कंटोला

वैसे तो कंटोला की सब्जी का सेवन करने से शरीर के अंदर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं, लेकिन लोग अक्सर इसे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करन के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, कंटोला की सब्जी में खूब मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को मल के साथ शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है।

कंटोला की सब्जी के अन्य फायदे

1. वजन कंट्रोल करे

शरीर के बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए अपनी डाइट में कंटोला जैसी सब्जियों का शामिल करना चाहिए। कंटोला की सब्जी में कैलोरी बहुत कम होने के साथ-साथ इसमें फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए भी कंटोला की सब्जी को काफी फायदेमंद बताया गया है, क्योंकि इसमें हाई ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए इसका जूस काफी फायदेमंद रहता है।

3. कैंसर से बचाव करे

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कैंसर के अनुसार कंटोला की सब्जी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर एक एंटी कैंसर प्रोपर्टीज के रूप में काम करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।

4. डायबिटीज कंट्रोल करे

शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी कंटोला सब्जी को अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को हफ्ते में कम से कम दो बार इस सब्जी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

5. संक्रमण से बचाए

कंटोला एक ऐसी सब्जी है, जिसमें खूब मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम भी प्रभावी रूप से का करने लगता है।

खाने का सही तरीका

कंटोला की सब्जी को अन्य हरी सब्जियों की तरह उबालकर बनाया जा सकता है और इसका सेवन किसी भी समय आप कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग कंटोला का जूस निकालकर पीना पसंद करते हैं। खासतौर पर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कंटोला की सब्जी काफी फायदेमंद रहती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source