
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2021 11:28 PM IST
Kalonji Seeds With Milk health benefits: स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी की ज़रूरत मौजूदा समय में सबसे अधिक है क्योंकि मौसम में हो रहे बदलावों के बीच स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान कमज़ोर रोग-प्रतिरोधक शक्ति वाले लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा भी अधिक बताया गया है। ऐसे में रोज़ाना दूध और कलौंजी (Milk with kalonji seeds) के सेवन से आपको इम्यून सिस्टम (Immune system) की पॉवर बढ़ाने में मदद हो सकती है। आइए जानें इस घरेलू नुस्खे को तैयार करने का तरीका और इसके फायदे। ( Health Benefits Of Kalonji Seeds With Milk In Hindi)

कलौंजी वाला दूध (Milk health benefits) शरीर के स्टैमिना को बढ़ाने का काम करता है। जिससे, शारीरिक परिश्रम करना और कठिन एक्सरसाइजेस करने में आपको दिक्कतें नहीं आती। बहुत-से लोगों को ज़रा-सी भी मेहनत के बाद थकान होने लगती है। ऐसे लोगों को काला जीरा या कलौंज़ी वाले दूध (Kaonji Seeds With Milk) का सेवन करना चाहिए। (ways to boost stamina naturally) कोरोना काल में कलौंजी का सेवन कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है, जानें कैसे ?
यह घरेलू नुस्खा इम्यूनिटी बूस्ट करता है जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण के बीच सुरक्षित रहते हैं। (Home Remedies to boost immune power) कलौंजी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम (Calcium), कॉपर, फास्फोरस, आयरन (Iron food sources) और फोलिक एसिड (Folic acids) शरीर का पोषण करते हैं। वहीं दूध पीने से तनाव (stress) कम होता है, अनिद्रा (insomnia) की समस्या दूर होती है और इन सबका सकारात्मक प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। (Health Benefits Of Kalonji Seeds With Milk)

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.