Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में औषधि से कम नहीं है कदंब का फल, रोजाना खाने से होंगे ये लाभ

Kadamba Fruit Benefits :  कदंब का फल स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से स्टैमिना बढ़ती है। साथ ही यह मोटापा भी कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

गर्मियों में औषधि से कम नहीं है कदंब का फल, रोजाना खाने से होंगे ये लाभ

Written by Kishori Mishra |Published : April 21, 2023 8:33 AM IST

Kadamba Fruit Benefits : हमारे देश में पेड़-पौधों की भी एक अलग धार्मिक मान्यताएं होती हैं। इन पेड़-पौधौं में कदंब का पेड़ भी शामिल है। कहा जाता है कि इस पेड़ के नीचे ही भगवान श्रीकृष्ण अपनी गोपियों के साथ लीलाएं रचाते थें। इसलिए इसे देवी-देवाओं का भी पेड़ कहा जाता है। कदंब के पेड़ के हर एक हिस्सा का अपना एक अलग महत्व होता है। इसकी पत्तियां, छाल, बीज, फूल इत्यादि का महत्व है। गर्मियों में कदंब के पेड़ में काफी ज्यादा फल होते हैं, जो खुद-ब-खुद पेड़ से टूट जाते हैं। शायद आप में से कई लोगों ने इसे देखा भी हो। यह विचित्र सा दिखने वाला फल स्वास्थ्य के लिहाज से सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से आप खांसी, सर्दी, जुकाम, डायबिटीज जैसी कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कदंब के फलों का सेवन करने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?

कदंब के फल के फायदे - Kadamba Fruit Benefits 

कदंब के फल में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज के काफी हेल्दी हो सकते हैं। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होगी। साथ ही यह डायबिटीज की परेशानियों को दूर कर सकता है। आइे जानते हैं इसके लाभ-

शारीरिक कमजोर करे दूर

गर्मियों में कई बार शरीर काफी थक जाता है। ऐसी स्थिति में कदंब का फल आपके लिए काफी गुणकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर की स्टैमिना को बढ़ावा देता है। साथ यह फल वात दोष को भी दूर कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से कदंब का फल खाते हैं, तो इससे आपके शरीर की एनर्जी बनी रहेगी। साथ ही शारीरिक दुर्बलता भी कम होगी। 

Also Read

More News

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाए

अगर आप स्तनपान कराती हैं, तो यह फल आपके लिए किसी दवा से कम नहीं हो सकता है। इस फल के प्रयोग से ब्रेस्टफीड के मिल्क को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से उचित सलाह जरूर लें, ताकि आपके शरीर को किसी तरह की परेशानी न हो। 

डायबिटीज करे कंट्रोल

कदंब के फल में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का गुण होता है, जो आपकी डायबिटीज की परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आपको हाई ब्लड शुगर की परेशानी है तो कदंब के फलों का सेवन जरूर करें। 

भूख बढ़ाए

कुछ लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है। इस परेशानी में कदंब का फल आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। कदंब के फल का सेवन करने से आपके भूख लगने की क्षमता बढ़ती है, जो आपके बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूर होता है। इसके साथ ही कदंब के फल का सेवन करने से पेट की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। यह पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी परेशानियों को कम कर सकता है। 

पुरुषों की बढ़ाए स्पर्म काउंट 

कबंद के फलों का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। दरअसल, कुछ पुरुषों को लो स्पर्म काउंट की परेशानी होती है, ऐसे में यह फल उन पुरुषों के लिए हेल्दी होता है। इससे स्पर्म की क्वालिटी और संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कदंब के फलों का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप इसका सेवन पहली बार करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।