Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Jaggery Tea Benefits in Hindi: गुड़ (Jaggery) का सेवन तो हर मौसम में किया जाता है, लेकिन सर्दियों में गुड़ (Jaggery) से बनने वाली चीजों की भरमार होती है, इसलिए लोग इसका सेवन अधिक करते हैं। सर्दियों में गुड़ खाना अधिक हेल्दी (Gud benefits in hindi) भी माना जाता है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करता है। गुड़ (Gud) में सबसे ज्यादा आयरन और विटामिन सी होता है। आयरन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
गुड़ में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो इसमें चीनी के मुकाबले कहीं अधिक महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। आयरन, जिंक, सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर गुड़ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। गुड़ का सेवन आप गले में खराश (Sore throat), गले में दर्द, सांस लेने वाली नली में होने वाली समस्या, खांसी (Jaggery benefits) आदि को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं।
गुड़ के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Jaggery boosts Immunity) बूस्ट होती है। ऐसे में कोरोनावायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप गुड़ का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आजकल मूंगफली गुड़ की चिक्की, लड्डू बाजार में खूब मिलता है। इसे खा सकते हैं। गुड़ का सेवन ऐसे भी कर सकते हैं या फिर गुड़ की चाय (gud ki chai peene ke fayde) भी बनाकर पी सकते हैं। शायद आपने गुड़ की चाय (Jaggery Tea) के बारे में ना सुना हो। चलिए हम आपको बताते हैं गुड़ की चाय कैसे बनाई (Gud tea recipe) जाती है और इसके सेवन के फायदे (Benefits of Jaggery Tea in Hindi) क्या हैं....
इस चाय (Gud Tea in Hindi) को बनाने के लिए आपको चाहिए गुड़ का एक टुकड़ा, दूध, पानी, इलायची, चाय पत्ती, अदरक, काली मिर्च पाउडर। पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें। इसमें गुड़ और दूध छोड़कर सभी सामग्री को डाल दें और उबलने दें। अब गुड़ डालें और उसे अच्छी तरह से पानी में घुलने दें। इसे कप में छान लें। अब ऊपर से थोड़ा सा गर्म दूध मिलाएं। तैयार है गुड़ की हेल्दी चाय।
इम्यूनिटी होगी मजबूत, कोरोना से होगा बचाव।
सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की तकलीफ से मिलेगा छुटकारा।
अक्सर लोग सर्दियों में सिरदर्द से परेशान (gud ki chai benefits) रहते हैं। गुड़ की चाय बनाकर पीने से आराम मिलेगा।
चीनी के मुकाबले गुड़ शरीर के लिए अधिक हेल्दी होता है।
Jaggery Benefits for Babies: शिशुओं को गुड़ खिलाने के फायदे और सही तरीका