
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : September 1, 2023 10:20 AM IST
Health Benefits Of Kundru: कुंदरू गर्मियों में मिलने वाली एक मौसमी सब्जी है। कुंदरू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाव करते हैं। कुंदरू का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह डायबिटीज से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। तो आइए, जानते हैं कुंदरू खाने के फायदे।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कुंदरू का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, कुंदरू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपको शुगर की बीमारी है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने चाहते हैं, तो डाइट में कुंदरू को शामिल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। इस तरह यह वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
कुंदरू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार माने जाते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी, थकान और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुंदरू में आयरन मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। यह शरीर में खून बढ़ाने में मदद करता है।
कुंदरू का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, बवासीर और गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स रोग में भी कुंदरू का सेवन फायदेमंद माना जाता है।