... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 16, 2020 5:01 PM IST
लोहे के बर्तन में खाना बनाने से सेहत को होते हैं कई फायदे, बस रखें इन बातों का ख्याल
Iron Cookware Benefits : सेहत को सही रखने के लिए खाना बनाते समय स्वच्छता का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। किचन में सभी लोग स्वच्छता का ख्याल भी रखते हैं। इसके साथ-साथ खाना बनाने का बर्तन पर भी हमारी सेहत डिपेंड करती है। बर्तन का तत्व भी खाने की पौष्टिकता को बढ़ाता है। स्वाद से लेकर खाने की गुणवत्ता बर्तन पर डिपेंड करती है। आज हम आपको इस लेख के जरिए लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप लोहे के बर्तन में ही खाना (Iron Cookware Benefits ) पकाएंगे।
पहले के समय में अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए लोहे और मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करते थे। धीरे-धीरे इन बर्तनों की जगह नॉन-स्टिक ने ले ली है। लेकिन आपको बता दें कि इन बर्तनों में खाना बनाने से कहीं बेहतर लोहे के बर्तनों में खाना पकाना होता है, यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। जब हम लोहे के बर्तनों में खाना पकाते हैं, तो यह धातु की सतह के साथ प्रतिक्रिया करता है। इन सतहों से निकले तत्व खानों में शामिल हो जाते हैं, जो एनिमिया की समस्या से राहत दिलाने में आपकी मदद कर (Iron Cookware Benefits ) सकता है।
कुछ महिलाओं को लोहे के बर्तन में खाना बनाना इसलिए सही लगता है, क्योंकि उन्हें धीमी आंच पर खाना पकाना सही लगता है। इसके साथ ही लोहे के बर्तन सभी ओर से समान रूप से गर्म होते हैं।
लोहे के बर्तनों में जब हम खाना पकाते हैं, तो इसके कुछ अंश खाने में मिल जाते हैं। यह अंश शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इससे एनीमिया जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं।
पीरियड्स में होता है असहनीय दर्द, तो नियमित रूप से करें ये एक्सरसाइज
इस ब्लड ग्रुप वालों को काटते हैं अधिक मच्छर, डेंगू-मलेरिया का होता है ज्यादा खतरा