ठंड में करें Hot chocolate का सेवन से बॉडी रहेगी दिनभर गर्म और दूर होंगी सर्दियों की समस्याएं, रेसीपी भी जान लें

Hot chocolate benefits: ठंड के दिनों में शरीर को गर्म रखने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी होता है। हॉट चॉकलेट भी इनमें से एक है, जिसका सेवन करने से शरीर गर्म होने के साथ-साथ अन्य कई फायदे भी हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 12, 2023 11:34 AM IST

Health benefits of hot chocolate: सर्दियों के मौसम में सेहत का ध्यान रखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। यह भी देखा गया है कि हम ठंड के मौसम में अक्सर जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और उससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है खुद को ठंड से बचा कर रखना। सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही ठंड से बचने के लिए काफी नहीं हैं, साथ ही साथ शरीर अंदर से गर्म रखना भी जरूरी है। यदि शरीर को अंदर के गर्म रखना है, तो खास डाइट लेने की जरूरत होती है, अंदर जाकर गर्मी प्रदान करें। ऐसी ही एक चीज है हॉट चॉकलेट, जिससे शरीर अंदर से गर्म होने का साथ-साथ अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। साथ ही सबसे खास बात यह है कि यह एक टेस्टी फूड है और इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको घर पर हॉट चॉकलेट बनाने का तरीका और सर्दियों में इसका सेवन करने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

हॉट चॉकलेट के लिए सामग्री

सर्दियों में बेहद फायदेमंद रहती है हॉट चॉकलेट का सेवन करना। इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री कुछ इस प्रकार है -

  • 2 कप दूध
  • 5 इलायची
  • 4 लौंग
  • ½ चम्मच दालचीनी
  • 4 चम्मच स्वीटन्ड कोको पाउडर
  • 2 चम्मच चीनी या शुगर फ्री टेबलेट्स

ऐसे बनाएं हॉट चॉकलेट

  • घर पर हॉट चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें दूध उबलने के लि आंच पर रख दें
  • जब दूध गर्म होना शुरू हो जाए तो उसमें लौंग, इलायची व दालचीनी मिला लें और दूध को उबलने दें
  • उबलना शुरू होने के बाद कोको पाउडर और चीनी या शुगर फ्री टेबलेट डालें और चम्मच से अच्छे से मिलाएं
  • कम के कम 1 से 2 मिनट उबलने दें और फिर उसे आंच से उतार दें और आपकी हॉट चॉकलेट तैयार है।

हॉट चॉकलेट का गर्मागर्म सेवन करना अच्छा रहता है और साथ ही ठंडा होने का बाद इसका स्वाद भी बिगड़ जाता है।

हॉट चॉकलेट के फायदे

1. बॉडी को गर्म रखे

सर्दियों में हॉट चॉकलेट का सेवन करना रहता है, क्योंकि इससे शरीर अंदर से गर्म होने लगता है। अगर आप भी ठंड में परेशान हो चुके हैं, तो हॉट चॉकलेट का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहता है।

2. मूड अच्छा बनाए

चॉकलेट को स्ट्रेस बस्टर के नाम से जाना जाता है। हॉट चॉकलेट का सेवन करने से तनाव व चिंता जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं और मूड अच्छा रहता है। मानसिक समस्याओं से परेशान लोगों के लिए हॉट चॉकलेट अच्छा ऑप्श हो सकता है।

3. इम्यूनिटी बूस्ट करे

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी हॉट चॉकलेट के कई फायदे देखे गए हैं। चॉकलेट में कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही खांसी जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए भी हॉट चॉकलेट अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source