
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 29, 2023 2:47 PM IST
Honey soaked dry fruits benefits: ड्राई फ्रूट्स हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें विटामिन और मिनरल समेत कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है। अपनी डाइट में रोजाना ड्राई फ्रूट्स शामिल करने वाले लोग हेल्दी रहते हैं और उन्हें कई बड़ी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं और शरीर से कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर खाने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं और इनसे जुड़ी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इसके सेवन से अन्य कई फायदे भी मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं शहद में किन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाना फायदेमंद रहता है और इस से क्या फायदे मिलते हैं।
ड्राई फ्रूट्स को शहद में भिगोकर सेवन करने से दिल को काफी फायदा मिलता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार शहद और ड्राई फ्रूट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मिलकर हृदय को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। नियमित रूप से और सही मात्रा में शहद और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हार्ट अटैक के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए शहद और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना शहद में भीगे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत हो जाती है, जिससे संक्रमण होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
मानसिक समस्याओं का इलाज करने के लिए भी शहद में भीगे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। शहद के साथ ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे डिप्रेशन, तनाव व चिंता आदि होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
अच्छे पाचन के लिए भी ड्राई फ्रूट्स और शहद दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं और इनका एक साथ इस्तेमाल करना पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से शहद में भीगे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
कुछ ड्राई फ्रूट्स हैं, जिन्हें शहद में डुबोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। आमतौर पर बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और ब्राजील नट्स का सेवन शहद में डुबोकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। पहले उन्हें दो से तीन घंटे के लिए पानी में भिगोएं और निकालकर फिर उन्हें शहद में कम से कम दो से तीन घंटे भिगोकर रखें।