Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में इस खास तरीके से बना मैंगो शेक पीने से सेहत को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

Mango shake benefits: गर्मियों के दिनों में मैंगो शेक का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर घर पर मैंगो शेक आपके लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। चलिए जानते हैं मैंगो शेक के फायदे और नुकसान।

गर्मियों में इस खास तरीके से बना मैंगो शेक पीने से सेहत को मिलेंगे 4 जबरदस्त फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : May 26, 2023 4:41 PM IST

Health benefits of mango shake: गर्मियों में मैंगो शेक पीना किसी अच्छा नहीं लगता है। गर्मियों के दिनों में फ्रिज में लगे आम खाने का जो मजा है उससे कई गुना ज्यादा मजा मैंगो शेक पीने में आता है। गर्मियां शुरू होते ही मार्केट में जगह-जगह मैंगो शेक के ठेले लगने लग जाते हैं और वहां पर भीड़ भी काफी देखी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि बाहर ठेले पर मिलने वाले मैंगो शेक स्वादिष्ट तो हो सकते हैं लेकिन उनमें शुगर आदि की मात्रा बहुत ज्यादा होती है वह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन सभी मैंगो शेक अनहेल्दी नहीं होते लेकिन घर पर तैयार किया गया मैंगो शेक आपके सेहत के लिए बेहद हेल्दी होता है। घर पर कम चीनी और लो फैल मिल्क के साथ पूरी तरह से पके हुए आम से मैंगो शेक तैयार करें, जो आपकी सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। चलिए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

स्किन में लाए नेचुरल ग्लो

हेल्दी स्किन पाने के लिए घर पर बनाया गया मैंगो शेक काफी फायदेमंद हो सकता है। आम और लो फैट मिल्क मे में खूब मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। मैंगो शेक का सेवन करने से स्किन के नेचुरल ग्लो पाने में मदद मिलती है और साथ ही स्किन ड्राइनेस आदि की समस्या दूर हो जाती है।

आंखों को बनाए हेल्दी

आम को उन फलों में शामिल किया जाता है, जिनमें खूब मात्रा में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जिन लोगों को नजर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, उन्हें मैंगो शेक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Also Read

More News

पाचन को अच्छा बनाए

पेट के लिए आम को बेहद फायदेमंद माना जाता है और लो फैट मिल्क के साथ बना मैंगो शेक आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें रोजाना एक गिलास मैंगो शेक काफी फायदेमंद रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मैंगो शेक का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही आम में खूब मात्रा में विटामिन सी और ए पाया जाता है, जो कैल्शियम का सेवन करने में मदद कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

हालांकि, कुछ क्रोनिक बीमारियां जैसे डायबिटीज आदि के मरीजों को मैंगो शेक का सेवन करना चाहिए या नहीं और यदि हां तो कितनी मात्रा में करना चाहिए आदि के बारे में पता लगाने के लिए डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आम और दूध दोनो ही आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।