Benefits of Homemade Pickles : रुजुता दिवाकर से जानें घर का अचार खाने के फायदे
Benefits of Homemade Pickles : रुजुता दिवाकर से जानें घर का अचार खाने के फायदे
Health benefits of Homemade Pickles : अचार का नाम (Homemade pickles) सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आखिर आए भी क्यों ना, अचार इतना स्वादिष्ट होता है, जो हर किसी के मन को भाता है। सिर्फ आम ही नहीं अचार की कई वैरायटियां, हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाती हैं।
Written By: Kishori Mishra | Published : March 13, 2020 3:01 PM IST
Health benefits of Homemade Pickles: रुजुता दिवाकर से जानें घर का अचार खाने के फायदे
Health benefits of Homemade Pickles : अचार का नाम (Homemade pickles) सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आखिर आए भी क्यों ना, अचार इतना स्वादिष्ट होता है, जो हर किसी के मन को भाता है। सिर्फ आम ही नहीं अचार की कई वेरायटियां हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाती हैं। आम के अलावा नींबू, टमाटर, कटहल, गाजर, मटर, गोभी, आंवला और ना जानें इतनी वेरायटियां अचार की होती हैं, जिसका नाम लेते-लेते हम थक जाएंगे। अचार की जितनी ज्यादा वेरायटी है, उतनी ही ज्यादा ये गुणों से भरपूर भी (benefits of Homemade Pickles) हैं। हालांकि, मार्केट में बिकने वाले अचार से कहीं ज्यादा टेस्टी और हेल्दी घर का बना अचार होता है। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो घर का बना अचार ही अधिक खाएं।
रुजुता दिवाकर ने बताया घर में बनें अचार खाने के फायदे
अचार जैसे हमारे खाने के स्वाद को दोगुना करता है। उसी तरह स्वास्थ्य के नजरिए से देखा जाए, तो अचार काफी पोषण तत्वों से भरपूर भी होता है। हाल ही में करीना कपूर की डायटिशियन रुजुता दिवाकर ने अपने इंस्टाग्राम पर घर पर बनें अचार (Homemade Pickles) के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने अपने इंस्टा पर लिखा कि हमारी दादी और नानी की ये मेहनत बेकार ना जाए।
अचार में इस्तेमाल होने वाली चीजें मसाले और धूप केवन मौसमी उत्पादन नहीं है। बल्कि ये पोषण मूल्यों से भी भरपूर है। रुजुता ने इंस्टा पर आगे लिखा कि अचार के जितने फायदे बताएं, उतना कम है। उन्होंने कहा खाने के अचार के कई फायदे हैं।-
रुचिता के अनुसार अचार खाने के फायदे (Health benefits of Homemade Pickles)
ये हमारी पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है।
अचार विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है।
यह शरीर को गुड बैक्टीरिया प्रदान करता है। जो हमारे शरी को विटामिन देता है। जैसे बी
इसके अलावा ये आंत में मौजूद बेड जीवाणुओं नष्ट करता है।
अचार खाने के अन्य फायदे (benefits of Homemade Pickles)
रुजुता के अनुसार घर का अचार (Homemade pickles) स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। अगर रोजाना खाने के साथ 1 टुकड़ा अचार का खाएं, तो इससे कोई नुकसान नहीं होगा। बल्कि सेहत के लिहाज से काफी अच्छा होता है। वहीं, डॉक्टर्स का भी मानना है कि सीमित मात्रा में घर का अचार खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। अधिकतर गर्भवती महिलाओं को अचार खाने की क्रेविंग होती है। ऐसे में वे अगर वे आम और नींबू का अचार खाती हैं, तो इससे उन्हें सुबह के समय होने वाली कमजोरी नहीं होती है।
इसके अलावा अचार खाने (Homemade pickles) से वजन भी कम होता है। क्योंकि अचारा में बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी होती है। वहीं, अचार के मसाले शरीर में मौजूद फैट को बहुत जल्दी टुकड़ों में बांट देने का काम करती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.