Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Dates and Figs Benefits in Hindi: अंजीर और खजूर में विटामिन्स-मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अंजीर में फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स आदि अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, खजूर में विटामिन बी6, पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम होते हैं। अंजीर और खजूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं। मैं हर सर्दी में अपनी डाइट में अंजीर और खजूर को जरूर शामिल करती हूं। सर्दियों में रोजाना 1-1 अंजीर और खजूर खाने से थकान-कमजोरी दूर होती है। अंजीर और खजूर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में 1-1 अंजीर और खजूर खाने के फायदे-
अंजीर और खजूर में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों आयरन के समृद्ध स्त्रोत हैं। अंजीर और खजूर खाने से खून की कमी दूर होती है। अगर आप रोज सुबह अंजीर और खजूर खाएंगे, तो इससे एनीमिया रोग से बचाव होगा। महिलाओं में एनीमिया रोग के मामले ज्यादा सामने आते हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी विंटर डाइट में 1-1 अंजीर और खूजर जरूर शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन, आयरन और खून का स्तर बढ़ता है।
अंजीर और खजूर खाने से त्वचा का निखार भी बढ़ता है। खजूर में विटामिन सी होता है, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन सी त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। अगर आप रोजाना 1-1 अंजीर और खजूर खाएंगे तो इससे त्वचा में लोच बनाए रखने में मदद मिलती है। अंजीर और खजूर खाने से त्वचा को पर्याप्त पोषण मिलता है और इससे निखार बढ़ता है।
अंजीर और खजूर हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। सर्दियों में हृदय रोगों का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप रोजाना 1-1 अंजीर और खजूर खाएंगे, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होगा। अंजीर और खजूर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। अंजीर और खजूर खाने से धमनियों की रुकावट का जोखिम भी कम होता है।
अंजीर और खजूर में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है। अगर सर्दियों में आपके हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है तो अपनी रोज की डाइट में 1-1 खजूर और अंजीर जरूर शामिल करें। अंजीर और खजूर खाने से हड्डियों की सेहत में सुधार होता है। इसमें विटामिन के भी होता है, जो एक माइकोन्यूट्रिएंट है जो हड्डियों के घनत्व को बेहतर बनाने में मदद करता है।
अंजीर और खजूर खाने से शरीर की थकान-कमजोरी भी दूर होती है। सर्दियों में थकान, सुस्ती और कमजोरी जैसा महसूस होना बेहद आम है। ऐसे में अंजीर और खजूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। अंजीर और खजूर खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना 1-1 अंजीर और खजूर खाएंगे तो इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।