Benefits of Peas in Hindi : मटर खाने के 10 सेहत लाभ

मटर में विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन काफी अधिक होती है। ये सभी आंखों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। जानें, मटर के अन्य फायदों (Benefits of Peas) के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 3, 2020 6:23 PM IST

Benefits of peas (मटर खाने के सेहत लाभ)

मटर सालों भर मिलता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में यह खूब बिकता है। हरे मटर से आप तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। यह खाने में जितना मजेदार होता है, सेहत के लिहाज से भी उतना ही अधिक फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक आदि मौजूद होते हैं। जिनकी आंखें कमजोर हैं, उन्हें इसे जरूर खाना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। दिल मजबूत होता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह प्रोटीन का बेहतर स्रोत है। जानें, मटर में कौन-कौन से सेहत लाभ (health benefits of peas) छिपे हैं…

जानें, मटर खाने के फायदे (Benefits of peas in hindi)

– मटर में विटामिन ए, अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन काफी अधिक होती है। ये सभी आंखों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। रोज कच्चे मटर का सेवन आंखों की रोशनी तेज करता है।

– इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है, जो खून में शर्करा की मात्रा को नियंत्रित करता है। जिन्हें डायबिटीज की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।

– विटामिन्स, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर की अधिक मात्रा होती है। मटर खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है, जिससे आपका शरीर रोगों से बचा रहता है।

– मटर कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल करते हैं। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स के स्‍तर को कम करके ब्लड में कोलेस्‍ट्रोल संतुलित बनाए रखते हैं।

Brinjal Benefits : बैंगन खाने से सेहत को होते हैं ये 13 लाभ

– इससे याददाश्त तेज होती है। दिमाग संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं भी दूर होती हैं। ऐसे में प्रतिदिन इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

– हरा मटर (Benefits of peas) एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये दोनों ही दिल को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं।

– इसमें मौजूद प्रोटीन हड्डियों को मजबूत बनाता है। हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। इसके अलावा इसे खाने से मांस-पेशियां भी स्ट्रॉन्ग होती है।

– मोटापा घटाने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है कि रोजाना मुट्ठीभर मटर का सेवन करें। इनमें मौजूद फाइबर्स फैट घटाने में मदद करते हैं, जिससे वजन तेजी से कम होता है।

– एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन के की मात्रा भरपूर मात्रा होने के कारण रोजाना कच्चे मटर का सेवन शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। कैंसर से बचने के लिए मटर किसी वरदान से कम नहीं।

– मटर में फाइबर होता है जो खाने को पचाने वाले जीवाणुओं को एक्टिव रखता है। डाइजेशन को दुरुस्त बनाए रखता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source