गर्मियों में खूब खाएं हरी बींस, सेहत को होंगे ये 6 बेहतरीन फायदे

हरी बींस में पर्याप्त रूप से विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह फॉलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें सिलिकॉन, कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन,  प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इसके साथ ही हरी बींस के सेवन से वजन भी घटता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 5, 2020 6:18 PM IST

Benefits of Green Beans : सर्दी की तुलना में गर्मियों में कम वेरायटी की सब्जियां मिलती हैं, लेकिन जितनी भी सब्जियां इस सीजन में मिलती हैं, वे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं। गर्मियों में आपको तोरई, लौकी, पेठा और बींस जैसी सब्जियां मिलती हैं। लौकी और तोरई खाने के फायदों के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बींस स्वाद में जितना अच्छा होता है, सेहत के लिए उतना ही (Benefits of Green Beans) फायदेमंद भी है। इसके सेवन से शरीर को सभी तरह के पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं।

हरी बींस में पर्याप्त रूप से विटामिन ए, सी, के और बी 6 पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह फॉलिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें सिलिकॉन, कैल्श‍ियम, मैंगनीज, आयरन, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम और कॉपर जैसे तत्व भरपूर रूप से होते हैं। इसके साथ ही हरी बींस के सेवन से वजन भी घटता है। आइए जानते हैं हरी बींस खाने के फायदे (Benefits of Green Beans)-

हरी बींस खाने के फायदे (Benefits of Green Beans)

डायबिटीज करे कंट्रोल

हरी बींस में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। बींस में पर्याप्त रूप से डायटरी फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए आदर्थ सब्जी मानी जाती है।

हड्ड‍ियों को मिलती है मजबूती

हरी बींस कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के क्षरण को रोकता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, के और सिलिकॉन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्ड‍ियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती है।

इम्यून सिस्टम करे स्ट्रॉन्ग

इसमें पर्याप्त रूप से एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून को बेहतर करने में हमारी मदद करते हैं। हरी बींस के सेवन से कोशिकाओं की क्षति को रोका जा सकता है। इसके साथ ही यह नई कोशिकाओं के निर्माण में हमारी मदद करता है।

आंखों के लिए है अच्छा

हरी बींस में कैरोटीनॉएड्स नामक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व आंखों के लिए काफी अच्छा होता है। कैरोटीनॉएड्स की मदद से आंखों के हिस्से में होने वाले तनाव को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के लवण मौजूद होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए बेहतर होता है।

कोलोन कैंसर से करता है बचाव

नियमित रूप से बींस का सेवन करने से कोलोन इंफेक्शन से बचा जा सकता है। इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारियों को भी रोका जा सकता है।

दिल को रखता है स्वस्थ

बींस में फ्लेवेनॉएड्स तत्व होता है, जो दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से बींस के सेवन से दिल से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में खून का थक्का जमने नहीं देता है।

इन 5 प्वाइंट को दबाने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम

हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट

शुगल लेवल को कंट्रोल करे ये 3 योगासन, डायबिटीज में होने वाली परेशानियों से पाएं छुटकारा

वजन कम करने के लिए फॉलो करें शुगर डिटॉक्स डायट, जानें इसके और भी फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source