Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits of Ginger: ऐसे कई मसाले हैं, जो सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन अदरक एक ऐसा मसाला है, जिसे मसालों की लिस्ट में सबसे टॉप में रखा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि अदरक में मौजूद जिंजरोल (Gingerol) नामक यौगिक एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी पदार्थ है, जो दर्द (relieve pain) और सूजन (swelling) से राहत देता है। अदरक एक एंटीऑक्सिडेंट (antioxidant) भी है, जो शरीर में नुकसानदायक मुक्त कणों या फ्री रैडिकल्स (free radicals) को बेअसर करता है। नियमित रूप से अदरक का सेवन करने से कैंसर होने के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जाता है। जानें, हर दिन अदरक खाने से सेहत को किस तरह से लाभ (Ginger health benefits) होता है।
अदरक का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में मुख्य सामग्री के रूप में किया जाता है। सब्जी में डालना हो या गले की खराश को दूर करना हो, हर चीज में अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी में इसका सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। कोरोनावायरस (Coronavirus) के लक्षणों जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से बचने के लिए भी आप अदरक का सेवन कर सकते (Ginger Health Benefits) हैं। आप अदरक का पानी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Ginger Milk Benefits : अदरक वाला दूध पीने से सेहत को होते हैं कई लाभ
क्या आप यह जानते हैं कि अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो वजन कम (ginger reduces weight) करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं? जी हां, यह पाचन को उत्तेजित करता है और भूख को दबाता है, जिससे आपकी अधिक खाने की इच्छा समाप्त होती है। जब आप अदरक का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद शोगाओल्स (shogaols) और जिंजरोल (gingerols) कम्पाउंड शरीर में बायोलॉजिकल एक्टिविटीज को बढ़ाते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जो लोग अदरक का सेवन करते हैं, वो इसे नहीं खाने वालों की तुलना में लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। इससे खास तौर से हिप से लेकर कमर तक खास असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- अदरक का सेवन करें ऐसे, वजन होगा झटपट कम
अदरक सिर्फ एसिड रिफ्लक्स और आंतों में सूजन (inflammation in intestines) की ही समस्या को दूर नहीं करता है, बल्कि मतली (Nausea) को भी शांत करता है। दरअसल, अदरक एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालता है, जो पेट की सेहत को बिगाड़ने का काम करते हैं। यह अपच को भी ठीक करता है। अदरक पाचन में सुधार करने वाले गैस्ट्रिक एसिड और पाचन एंजाइम्स को सपोर्ट करता है।
आप जो भी खाते हैं, उससे या फिर आपके विशेष शारीरिक रचना (Anatomy) के कारण एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) हो सकता है। कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स की समस्या बहुत परेशान करती है। यह कई बार काफी तकलीफदायक और दर्दभरा होता है। अदरक एसिड रिफ्लक्स को कम करने के लिए अच्छा माना गया है, इसलिए इसमें मौजूद सक्रिय पदार्थों (active substances) का उपयोग एसिड रिफ्लक्स की दवाओं में किया जाता है। कुछ शोध दर्शाते हैं कि हर दिन अदरक का सेवन (Ginger Health Benefits in Hindi) चाय या फिर भोजन में मिलाकर करने से एसिड रेफ्लक्स की समस्या को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- नींबू, अदरक और हल्दी से बनी चाय पिएं, लीवर होगा डिटॉक्सीफाई
कई बार क्रोनिक इंफ्लेमेटरी कंडीशन जैसे गठिया (arthritis) में भी सूजन (Inflammation) की स्थिति हो जाती है। ऐसे लोगों को भी अदरक खाने से काफी राहत मिल सकती है। साथ ही किसी भी तरह की चोटों का उपचार भी अदरक के पास है। यह घाव को जल्दी भरने मदद करता है।
कैंसर कोशिकाओं पर अदरक किस तह से प्रभाव करता है, इसके लिए बड़े पैमाने पर अध्ययन किया जा रहा है। शोध से पता चला है कि यह कीमोथेरेपी दवाओं की तुलना में डिम्बग्रंथि के कैंसर (Ovarian cancer) कोशिकाओं को अधिक तेजी और सुरक्षित रूप से मारता है। कीमोथेरेपी के दौरान कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं होती हैं, जिनका उपचार भी अदरक करता है। अदरक कोलोन कैंसर (colon cancer) और आंतों की सूजन (intestinal inflammation) को कम करने में सहायक है। फिलहाल, अदरक कैंसर के होने की संभावनाओं को किस तरह से कम कर सकता है, इस पर कई अध्ययन किए जा रहे हैं।
यदि आपको बार-बार सिर दर्द (Headaches) होता है, तो आप अदरक का एक टुकड़ा चबाएं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज सिर दर्द को दूर करते हैं। अधिकतर लोग सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए ओवर-द-काउंटर दवाओं का सेवन करते हैं, जो दर्द निवारक होने की बजाय एंटी-इंफ्लेमेटरीज दवाएं होती हैं। ऐसे में बिना दवाओं के सेवन और इनके साइड एफेक्ट्स से बचे रहने के लिए अदरक का इस्तेमाल एक प्राकृतिक तरीका है। अध्ययनों से पता चला है कि हर दिन अदरक खाने से आप सिरदर्द के साथ ही माइग्रेन की समस्या को भी कम कर सकते हैं।