हेयर फॉल रोकने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं हलीम के बीज

जानें हलीम या अलीव के बीज़ों के सेहतमंद फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 20, 2018 12:53 PM IST

बच्चे के जन्म के बाद मां को जो भी चीज़ें खिलायी जाती हैं उनमें हलीम या अलीव के लड्डू भी होते हैं। इसके बीज पौष्टिकता से भरपूर होते हैं। साथ ही इनकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इन्हें सेवन के लिहाज से अच्छा माना जाता है। यह हमारे शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है और हलीम के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां और आपको बता रहे हैं कि किन समस्याओं से राहत दिला सकते हैं हलीम के बीज-

1. अस्थमा और पाइल्स से राहत

पारंपरिक दवाएं बनाने के लिए हलीम की पत्तियों, जड़ और बीज का उपयोग किया जाता है। जैसे अस्थमा से जुड़ी परेशानियों से राहत के लिए बीज का उपयोग किया जाता है। जबकि  खूनी बवासीर के मरीजों को भी इसकी हरी पत्तियों के सेवन की सलाह दी जाती है।

2. अनियमित पीरियड्स में फायदेमंद

हलीम के बीज में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो एस्ट्रोजन के समान कार्य करते हैं। इसलिए, इनके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या से राहत मिलती है।

3. अपच और कॉन्स्टिपेशन

कब्ज और अपच के लक्षणों से छुटकारा पाने के लिए हलीम के बीजों का सेवन किया जा सकता है।

4. बालों का झड़ना

गार्डन क्रेस या हलीम के बीज प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और आयरन भी प्रदान करते हैं। ये आपके बालों के झड़ने की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसीलिए हेयर फॉल से परेशान लोग अपनी डायट में हलीम के बीज शामिल कर सकते हैं।

5. रोग प्रतिरोधक शक्ति में सुधार

मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति या इम्यूनिटी अच्छी होनी चाहिए। हलीम के बीज और  पत्तियां आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source