अगर पाचन संबंधी समस्याओं से पाना चाहते हैं छुटकारा तो फिक्स करें अपने खाने का समय

अगर आप अपने रात के खाने के समय को फिक्स कर लेते हैं तो आप को काफी जल्द ही पाचन सेहत से जुड़े कई लाभ दिखने लग जायेंगे.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 12, 2024 3:48 PM IST

अगर आप को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आज के समय में ऐसे आप अकेले नहीं हैं। डायरिया, पेट फूलना, गैस होना, कब्ज होना, एसिडिटी आदि से काफी बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। इनमें सुधार लाने के लिए आप को अपने रोजाना के रूटीन और लाइफस्टाइल में भी कुछ सुधार करने होंगे। सबसे बड़ा सुधार है अपने खाने के समय को फिक्स कर लेना। आज कल हम किसी भी समय खाना खा लेते हैं या फिर अधिक देर से खाते हैं जिस वजह से ही अधिकतर पाचन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि डिनर टाइम फिक्स करने से आप को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं?

किस समय करना चाहिए डिनर?

डिनर का एक समय फिक्स करने से आप को ढेरों लाभ मिल सकते हैं और आप काफी जल्दी इन लाभों को नोटिस भी करने लगेंगे। यह वैसे तो एक छोटा सा बदलाव है लेकिन आपकी जिंदगी बदल सकता है। आप को सोने के करीब 3 घण्टे पहले डिनर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आप का खाना समय पर पच जायेगा। आइए जानते हैं ऐसा करने के लाभों के बारे में।

डिनर का समय फिक्स करने से क्या लाभ मिलने वाले हैं?

पाचन में सुधार : अगर आप समय से रात का भोजन कर लेते हैं तो उसे पचने का समय मिल जाता है जिस वजह से आप के पाचन में सुधार होता है। आप सोने के 3 घंटे पहले कुछ न कुछ गतिविधियों में उलझे ही रहते हैं जिस वजह से खाना अपाचन जैसी स्थितियों से नहीं गुजरता है। इससे पेट फूलना और गैस जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

पोषण होगा अब्जॉर्ब : अगर आप अपने शरीर को सोने से पहले खाने को पचाने का भरपूर समय देते हैं तो इससे खाने से मिलने वाले पौष्टिक तत्व शरीर द्वारा अच्छे से अब्जॉर्ब कर लिए जाते हैं और उनका सही मायनों में फायदा आप को मिलने लगता है। ऐसा करने से ही खाने के पौष्टिक तत्वों का सही से प्रयोग हो पाता है और वह व्यर्थ नहीं जाते हैं।

पेट की सेहत में सुधार : समय से रात का भोजन कर लेने से आप के पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है जो पेट की सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं। इससे डाइजेस्टिव डिस्टर्बेंस होने का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। ऐसा तब होता है जब खाना पेट के अंदर बहुत अधिक समय तक रहता है।

बाउल मूवमेंट में नियमितता : समय से डिनर करने पर आप के बाउल मूवमेंट भी नियमित होने लगते हैं और यह भी अच्छे पाचन की ही एक पहचान होती है। ऐसा होने से आप की पाचन से जुड़ी सारी समस्याएं धीरे धीरे अपने आप ही खत्म होने लगती हैं।

एसिड रिफ्लक्स रिस्क कम : रात को सोने के कुछ घंटे पहले भोजन कर लेने से पेट खाने को पचा कर जल्दी खाली हो जाता है जिस वजह से एसिड रिफ्लक्स या सीने में होने वाली जलन का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। इससे आप को इरीटेशन भी नहीं होती है और रात में सोने में भी कोई तकलीफ नहीं महसूस होती है।

अगर आप अपने रात के खाने के समय को फिक्स कर लेते हैं तो आप को काफी जल्द ही पाचन सेहत से जुड़े कई लाभ दिखने लग जायेंगे और आप का जीवन सच में ही अच्छे रूप से परिवर्तित हो जायेगा। इसलिए ऐसा जरूर करें और पाचन की समस्याओं से छुटकारा पाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source