केला एक पौष्टिक फल है और यह पूरे साल उपलब्ध रहता है। केला पोटैशियम से भरपूर होता है और यह आपको तुरंत शक्ति देने के काम करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है उन इलायची केलों के बारे में जो बाज़ार में अक्सर आपको दिखते हैं। इलायची केले आकार और बनावाट में सामान्य केलों से छोटे होते हैं। इनका छिलका भी काफी पतला होता है। ये सामान्य केलों से अधिक मीठे होते हैं और बाज़ार में इनकी कीमत भी थोड़ी अधिक होती है। इन्हें येलाक्की केला के नाम से भी जाना जाता है।
आकार में अलग होने के बावजूद ये काफी पौष्टिक होते हैं। लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि इनका कैलोरी काउंट कम होता है। आप अगर कैलोरी काउंट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो साधारण केलों की बजाय आप इलायची केला का सेवन कर सकते हैं।
इलायची केले में विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होते हैं। इसीलिए ये काफी देर तक आपका पेट भरने के लिए मददगार साबित होता है।
डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए संतुलित मात्रा में इलायची केला का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जैसे आप 1-2 दो दिन में एक इलायची केेले का सेवन कर सकते हैं।
बिहार के कुछ हिस्सों में पुआ बनाने के लिए इलायची केले का इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह बेंगलुरु के आसपास के हिस्सों में जहां यह केला उपलब्ध है वहां भी कच्चे और पक्के दोनों रुपों में यह विभिन्न मीठे पकवान बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
पोटैशियम की अधिक मात्रा के कारण, वर्कआउट के बाद खाने के लिए इलायची केला एक बेहतरीन फल है।
गर्भवती महिलाएं कब्ज़ से राहत के लिए इलायची केला खा सकती हैं।
साथ ही इन्हें खाने से सेरोटोनिन हार्मोन्स का निर्माण होता है जो आपकी सुकूनभरी नींद दिलाने का काम करते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.