... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : July 8, 2022 4:35 PM IST
दिन में 2 अंडे का पीला भाग खाने से मिलेंगे शरीर को ये पोषक तत्व! जानें कितना मिलता है प्रोटीन
Health Benefits Of Egg Yolk : आधुनिक जीवन में तमाम तरह की परेशानियों और खान-पान की खराब आदतों की वजह से हमारे शरीर में ढेर सारी बीमारियां घर करने लगी हैं। इन बीमारियों को शरीर से दूर करने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष तरह के प्रतिबंध लगाने पड़ते हैं। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, मोटापा, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी बीमारियों में आपको अपने पसंदीदा फूड्स को खाना बंद करना होता है। इतना ही नहीं आपको इन फूड्स को अपनी लाइफस्टाइल से ही दूर करना होता है।
हम में से ज्यादा लोगों को अंडा खाना पसंद होता है। हालांकि बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल के डर से अंडे का पीला वाला हिस्सा खाना बंद कर देते हैं। बहुत से न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल का खतराकिसी के लिए भी एक बार का नहीं है। डब्लूएचओ और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अध्ययन भी इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अंडे का पीला भाग कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
अंडे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है और योक में कोलेस्ट्रॉल, विटामिन बी और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये सभी चीजें कई बायोलॉजिक्ल काम में मदद करते हैं और आपके लिए इसका सेवन जरूरी हो जाता है।
1-इसके अलावा भी कोलेस्ट्रॉल कुछ जरूरी काम करता है। उदाहरण के लिए अंडे का पीला भाग बाइल एसिड को बनाने में भी मदद करता है।
2-अंडे का पीला भाग विटामिन डी भी प्रदान करता है।
3-कोलेस्ट्रॉल ह्रदय रोग के खतरे को भी कम करता है।
4-कोलेस्ट्ऱॉल शरीर में कई यौन हार्मोन के स्त्राव में भी मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कई तरीकों से शरीर के लिए बुरा भी होता है और अगर आप चाहते हैं कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़े तो आपको अपनी डाइट में पूरा अंडा ही शामिल करना होगा।
अंडे का पीला वाला भाग अपने आप में प्रोटीन का सर्वश्रेष्ट स्त्रोत है। अगर आप सिर्फ अंडे का सफेद भाग खाते हैं और पीले भाग को फेंक देते हैं तो जान लीजिए कि पीला भाग आपको अमिनो एसिड प्रदान करता है। एक अंडे में 8 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप अंडे के पीले भाग को निकाल देते हैं तो उसमें सिर्फ 3 ग्राम प्रोटीन बचता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कोलाइन, सेलेनियम, जिंक, विटामिन ए, बी, ई, डी और के शामिल होता है। इतना ही नहीं अंडा डाइटरी कोलाइन और विटामिन डी का भी उत्कृष्ट स्त्रोत है।
आप दिन में दो अंडे का पीला भाग खा सकते हैं। लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा अंडे खाने हैं तो आपका फिर सफेद भाग ही खाना होगा। जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही अंडों को तेल या फिर मक्खन में फ्राई कर खाने से बचें। आपको उबले हुए अंडे खाने चाहिए। इसके अलावा तेल और मसालों को खाने से बचें। जरूरत से ज्यादा ग्रिल़्ड और फास्ट फूड न खाएं।