
Also Read
Foods to add in your diet for diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए सही सही डाइट का होना जरूरी है और इसलिए उन्हें डाइट में दाल आदि शामिल करने की सलाह दी जाती है। मूंग की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद बताई गई है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में पीली दाल भी कहा जाता है, भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि डायबिटीज (ब्लड शुगर) के मरीजों के लिए एक प्राकृतिक व सस्ता इलाज भी साबित हो सकती है। मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। आइए जानें, कैसे मूंग दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होती हैं।
मूंग दाल में हाई फाइबर सामग्री होती है, जो शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करती है। इसके कारण ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और अचानक बढ़ने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो इसे डायबिटीज मरीजों के लिए एक आदर्श आहार बनाता है। मूंग दाल में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं, जो डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
1. उबली हुई मूंग दाल: सबसे सरल तरीका है मूंग दाल को अच्छे से धोकर उबालना और इसे सादा खा लेना। इसमें आप कुछ हरी सब्जियां या हल्का मसाला भी डाल सकते हैं।
2. मूंग दाल का सूप: उबली हुई मूंग दाल को मिक्सर में पीसकर सूप बना सकते हैं। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और सेहत के लिए फायदेमंद है।
3. मूंग दाल की चाट: मूंग दाल को अंकुरित करके उसमें खीरा, टमाटर, नींबू और हल्का मसाला डालकर चाट बना सकते हैं। यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
डायबिटीज के मरीजों को दिन में दो बार मूंग दाल का सेवन करना चाहिए। आप इसे नाश्ते में या लंच में खा सकते हैं। एक सामान्य व्यक्ति के लिए रोज 1 कप उबली हुई मूंग दाल का सेवन आदर्श होता है। इसके अलावा, यदि आप मूंग दाल के अंकुरित रूप का सेवन करते हैं, तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि अंकुरित दाल में पोषण की मात्रा अधिक होती है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।