रोजाना इस तरह से खा लें अखरोट, सेहत को मिलेगा दोगुना फायदे

Health Benefits of Eating Walnuts on Empty Stomach: अखरोट दिमाग को तेज करने वाला फूड है, लेकिन इसे सही तरीके से खाया जाए तभी अखरोट का भरपूर फायदा (Akrot Khane ke Fayde) मिलता है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : November 9, 2025 9:16 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dietitian Shuchita Srivastava

Health Benefits of Eating Walnuts on Empty Stomach: अखरोट (Walnut) को ड्राई फ्रूट्स का किंग कहा जाता है। इसकी गिरी का आकार दिमाग जैसा होता है, और यह संयोग नहीं है- क्योंकि अखरोट वास्तव में दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर इसे रोजाना खाली पेट खाया जाए, तो शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य को फायदेमंद मिलते हैं।

इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की डाइटिशियन शुचिता श्रीवास्तव के अनुसार, बादाम में मौजूद विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट्स दिमाग के सेल्स को एक्टिव करते हैं। सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन किया जाए तो सेहत को ज्यादा फायदा मिलते हैं। आइए डाइटिशियन शुचिता श्रीवास्तव से जानते हैं कि खाली पेट अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे (Akhrot Khane ke Fayde) मिलते हैं।

1. दिमाग को करता है तेज

डाइटिशियन बताती हैं कि अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं। रोजाना खाली पेट 2-3 भीगे हुए अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। खाली पेट अखरोट खाने से एकाग्रता बढ़ाने और बच्चों के दिमागी विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

2. दिल को रखता है हेल्दी

खाली पेट अखरोट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) का स्तर बढ़ता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की धड़कन को नियमित रखता है। जब धड़कनें नियमित होती हैं तो दिल स्वस्थ रहता है।

3. त्वचा और बालों के लिए है फायदेमंद

अखरोट में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को अंदर से ग्लो देते हैं। रोजाना खाली पेट अखरोट खाने से स्किन हाइड्रेट रहती है और झुर्रियां कम होती हैं। साथ ही, इसमें मौजूद बायोटिन बालों को मजबूत बनाता है। खाली पेट अखरोट खाने से बालों का झड़ना, गिरना और टूटना बंद होता है।

4. डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करता है

अखरोट में मौजूद फाइबर पेट की सफाई करता है। डाइटिशियन के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट अखरो खाने से मल को मुलायम बनाकर मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनती है। इससे कब्ज और एसिडिटी की परेशानी दूर होती है। अखरोट के पोषक तत्व और प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाती है।

5. इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत

अखरोट में जिंक, आयरन, सेलेनियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से सर्दी-जुकाम और संक्रमित बीमारियों का खतरा कम होता है।

अखरोट खाने का सही तरीका क्या है?

डाइटिशियन शुचिता श्रीवास्तव बताती हैं कि अखरोट को रोजाना सही तरीके से खाया जाए, तो इससे सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।

- इसके लिए 2 से 3 अखरोट को रातभर पानी में भिगो दें।

- सुबह खाली पेट इन भीगे अखरोटों का सेवन करें।

- चाहें तो अखरोट को हल्के गुनगुने दूध या पानी के साथ ले सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source