
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 8, 2024 7:10 PM IST
Turnip health benefits: ठंड के मौसम कुछ खास तरह की सब्जियों की बाजार में भरमार हो जाती है। आलू, मटर, गाजर और फूलगोभी इस मौसम की सबसे आम सब्जियां तो वहीं सब्जियों के कुछ प्रकार ऐसे भी हैं जो आपका ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचते हैं। लाल-गुलाबी-बैंगनी और सफेद रंगों की एक गोल सब्जी जो सर्दियों में ठेलों और सब्जी मंडियों में दिख जाती है उसका नामक है शलजम। इसे अंग्रेजी में टर्निप नाम से जाना जाता है। साधारण-सी दिखने वाली इस सब्जी के गुणों के बारे में जिन्हें नहीं पता वे इसे खरीदने या खाने से कतराते हैं लेकिन जिन्हें शलजम के फायदे मालूम हैं उन्हें सर्दियों का खासतौर पर इंतजार होता है कि कब ये सब्जी बाजार में आए और वो इसे खरीदकर इसका स्वाद लें। तो आइए जानते हैं क्यों स्पेशल है शलजम और क्या हैं इसके सेवन के फायदे-नुकसान।
ठंड की वजह से सर्दियों के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। पैरों और घुटनों दर्द के अलावा सूजन और हड्डियों से जुड़ा दर्द भी इस मौसम में बढ़ जाता है। शलजम खाने से इन तकलीफों से आराम मिलता है क्योंकि शलजम कैल्शियम का एक रिच सोर्स है जो हड्डियों को ताकत देता है और फ्रैक्चर का रिस्क भी कम करता है।
इस सब्जी में मोटापा कंट्रोल करने वाले कई गुण होते हैं। शलजम ना केवल डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है बल्कि इसमें कैलोरीज बर्न करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। इन दोनों ही कारणों से लोगों के लिए शलजम की मदद से वेट लॉस कर पाना आसान हो सकता है।
विभिन्न एटींऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है शलजम। इसमें विटामिंस और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाकर आपको निरोगी काया देते हैं।
आलू और अन्य रूटी वेजिटेबल्स (rooty vegetables) में नेचुरल शुगर अधिक होती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। लेकिन शलजम में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी संतुलित होती है जो इसे डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद बनाता है। शलजम खाने से शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ताजिससे डायबिटीज भी मैनेज हो पाता है।
सर्दियों में शलजम या शलगम खाने का एक और बड़ा फायदा यह है कि शलगम आपके ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। इसके अलावा शलजम खाने से पेट भी साफ हो जाता है जिससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या से आराम मिलता है।