• हिंदी

बासी मुंह ड्राईफ्रूट्स खाने से सेहत को होंगे ये अनोखे लाभ, रोजाना इन नट्स का करें सेवन

बासी मुंह ड्राईफ्रूट्स खाने से सेहत को होंगे ये अनोखे लाभ, रोजाना इन नट्स का करें सेवन

Eating Stale Mouth : सुबह बासी मुंह ड्राईफ्रूट्स खाने से कब्ज, पीरियड्स जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ अनोखे लाभ के बारे में विस्तार से-

Written by Kishori Mishra |Updated : October 1, 2023 9:31 AM IST

Eating Stale Mouth : सुबह उठकर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी होता है। हम में से सभी लोग इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। कई लोग इसे एक रिचुअल की तरह फॉलो भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी मुंह ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से भी स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ हो सकते हैं। यह आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से बासी मुंह ड्राईफ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं बासी मुंह कौन-कौन से ड्राईफ्रूट्स का सेवन करें और कैसे?

बासी मुंह कौन से ड्राईफ्रूट्स खाएं?

बादाम का करें सेवन

रोजाना सुबह बासी मुंह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवनकरते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। इन पोषक तत्वों में आयरन, विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे कई अन्य जरूरी पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं। यह आपके शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकता है। साथ ही शरीर को एनर्जी प्रदान कर सकता है।

खाएं मुट्टीभर किशमिश

बालों के झड़ने की समस्या से निपटने के लिए सुबह खाएं काली किशमिश यह आपके बालों की ग्रोथ को बेहतर कर सकता है। साथ ही पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकता है। इसके लिए रात भर पानी में काली किशमिश को भिगोकर रख दें। अगली सुबह इसे खाएं। रात में छह से आठ किशमिश में दो केसर के रेशे भी मिक्स कर सकते हैं। इससे पीरियड्स में होने वाले दर्द और अनियमित पीरियड्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है।

Also Read

More News

खाली पेट खाएं अखरोट

रात भर भीगे हुए अखरोट अगली सुबह बासी मुंह खाने से आपके मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव प़़ सकता है। मुख्य रूप से आप अपने बच्चों को सुबह सबसे पहले भीगे हुए अखरोट खिलाएं। इससे उनकी याददाश्त क्षमता बेहतर होगी। साथ ही ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

अंजीर है फायदेमंद

अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो ऐसी स्थिति में आप सुबह बासी मुंह अंजीर का सेवन करें। इसके लिए इसे रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें और अगली सुबह इसका सेवन करें। नियमित रूप से अंजीर का सेवन करने से कुछ ही दिनों में कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी। मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए यह काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है।

बासी मुंह अंजीर, अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य को काफी ज्यादा लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि किसी भी बीमारी का इलाज डाइट नहीं हो सकता है। इसलिए अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।