गर्मियों की सुबह नाश्ते में जरूर खाएं ये 5 अंकुरित चीजें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Sprouted foods for breakfast: डाइट को हेल्दी बनाने के लिए उसमें अंकुरित चीजों का शामिल करना काफी फायदेमंद रहता है। जानें गर्मियों के दिनों में ब्रेकफास्ट में कौन से अंकुरित फूड्स को शामिल करना फायदेमंद रहता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 17, 2023 4:18 PM IST

Eating sprouts for breakfast: अगर हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा कुछ जरूरी है तो वह डाइट और अच्छा लाइफस्टाइल है। यदि हम दृढ़ निश्चय के साथ अपनी डाइट को संतुलित रखने की कोशिश करें और हेल्दी लाइफस्टाइल रखें तो हमारे बीमार पड़ने के का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन आजकल का लाइफस्टाइल इतना बिजी और खराब हो गया है कि उसके कारण हम डाइट भी मेंटेन नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, अपनी डाइट में थोड़े बहुत बदलाव करना ही हमें हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस बदलाव में एक है सुबह के समय अंकुरित चीजों का सेवन करना, जो कि गर्मियों के समय में और ज्यादा फायदेमंद बताया गया है। चलिए जानते हैं गर्मियों की सुबह नाश्ते में कौन सी अंकुरित चीजों का सेवन करना चाहिए और ऐसा करने से आपको क्या फायदा मिलता है।

1. अंकुरित मेथी (Sprouted fenugreek benefits)

आयुर्वेद के अनुसार मेथी हमारे स्वास्थ्य के लिए कई अलग-अलग फायदे प्रदान करती है। शुगर से लेकर स्किन प्रॉब्लम तक मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अंकुरित मेथी के फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। अंकुरित मेथी को डाइटरी फाइबर का काफी अच्छा स्रोत माना गया है, साथ ही साथ सुबह नाश्ते में शामिल करने से ब्लड शुगर व हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां कंट्रोल रहती हैं।

2. अंकुरित रागी (Sprouted ragi benefits)

रागी के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रागी को आपकी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। अंकुरित रागी भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और खासतौर पर बच्चों के ब्रेकफास्ट में इसे जरूर शामिल किया जाना चाहिए। रागी में प्रोटीन, फाइबर और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ग्रोथ में मदद करते हैं।

3. अंकुरित चना (Sprouted chana benefits)

क्रोनिक बीमारियों से ग्रस्त लोगों को लिए अंकुरित चना काफी फायदेमंद बताया गया है। अंकुरित चना लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है, जो हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही अंकुरित चने में विटामिन बी6 भी पाया जाता है।

4. अंकुरित मूंग दाल (sprouted moong dal benefits)

सुबह की डाइट को हेल्दी बनाने के उसमें अंकुरित मूंग दाल को शामिल करना काफी फायदेमंद रहता है। अंकुरित मूंग में कैलोरी काफी कम होती है, जो वेट लॉस में काफी मदद करता है। इसके अलावा अंकुरित दाल में विटामिन बी, सी और के भी पाए जाते हैं, जो आपके ब्रेकफास्ट को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं।

5. अंकुरित मोठ दाल (sprouted moth dal benefits)

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अंकुरित मोठ दाल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी हेल्दी ऑप्शन है और इसे ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण यह मसल बिल्डिंग में काफी फायदेमंद है और साथ ही छोटे बच्चों की ग्रोथ के लिए भी अंकुरित मोठ दाल काफी फायदेमंद रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source