Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Benefits of Eating Soaked Walnuts in Hindi: अखरोट एक हेल्दी ड्राई फ्रूट होता है, जिसके सेवन से सेहत पर कई लाभ होते हैं। दिमाग की तरह दिखने वाला अखरोट (Walnut) दिमाग के साथ-साथ याद्दाश्त क्षमता को भी दुरुस्त करता है। अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन लोग सर्दी के मौसम में अधिक करते हैं। लेकिन, आपको गर्मी में भी इसके सेहत लाभ चाहिए, तो आप इसे पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इससे इसकी गर्म तासीर थोड़ी कम होने के साथ ही यह मुलायम भी हो जाता है। पानी में रातभर भिगोकर रखने के बाद जब आप अखरोट का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह काफी लाभदायक (Eating Soaked Walnuts Benefits) हो जाता है।
अखरोट में कई पोषक तत्व होते हैं जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड, पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, विटामिन ए, बी, सी, ई, के, बी6 आदि होते हैं।
प्रतिदिन सिर्फ दो से तीन भीगे हुए अखरोट सुबह खाली पेट खाते हैं, तो सेहत को काफी लाभ होगा। इसके सेवन से दिमाग स्वस्थ रहता है। मोमरी बढ़ती है। हड्डियों को मजबूती मिलती है। एनर्जी लेवल बढ़ता है।
1 यदि आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से अपना बचाव करना है, तो पानी में भिगोए हुए अखरोट यानी वॉलनट खाना शुरू कर दें। इसके सेवन से कई तरह के कैंसर जैसे स्तन कैंसर (Breast Cancer), पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होता है।
2 रातभर पानी में भिगोए हुए अखरोट खाने से हड्डियों और दांतों की समस्याएं (pani me bheege hue akhrot khane ke fayde) कम होती है। जब अखरोट को पानी में भिगा दिया जाता है, तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं।
3 वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सुबह खाली पेट पानी में भीगे हुए 3-4 अखरोट प्रतिदिन खाएं। इसमें प्रोटीन अधिक और कैलोरी काफी कम होती है। इसके सेवन से आप वजन कम करने में सफल हो सकते हैं।
4 यदि आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो पानी में भीगे हुए अखरोट को सुबह खाली पेट (Benefits of Eating Soaked Walnuts) खाएं। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज को दूर करता है और पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है।
5 डायबिटीज की समस्या से आपका शरीर ना घिरे, इसके लिए अखरोट ड्राई और पानी में भिगोकर खाना लाभदायक हो सकता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज होने की संभावना भी कम रहती है। यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है।
सर्दियों में अखरोट के फायदे तो हैं लेकिन जान लें अखरोट खाने का सही तरीका