रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगी हुई किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Soaked Raisins Benefits: रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जानें इसके 5 फायदे।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : August 29, 2023 2:23 PM IST

Soaked Raisins Benefits:  भारतीय घरों में किशमिश का इस्तेमाल हलवा, खीर, लडडू आदि मीठे व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। किशमिश खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। किशमिश में आयरन, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। अगर आप किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, तो इससे आपको कई लाभ मिल सकते हैं। रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं भीगी हुई किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे हैं -

खून की कमी दूर होगी

रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। दरअसल, किशमिश में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से एनीमिया के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है

बॉडी होगी डिटॉक्स

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आप किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह खाली पेट इसका चबाकर खाएं। आप किशमिश के पानी का सेवन भी कर सकते हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना किशमिश को पानी में भिगोकर खाएंगे, तो इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

कब्ज से राहत

भीगी हुई किशमिश का सेवन पेट के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से पेट अच्छी तरह साफ होता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर हो सकती है

हड्डियां बनेंगी मजबूत

भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसके सेवन से हड्डियों के विकास में भी मदद मिलती है।

रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए आपको रोजाना 5 से 10 किशमिश का ही सेवन करना चाहिए। ज्यादा किशमिश खाने से मोटापा और ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source