सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर वेट लॉस में मिलेगी मदद

Sesame Seeds Benefits In Hindi: सर्दियों में तिल खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 5, 2024 12:36 PM IST

Health Benefits Of Sesame Seeds: सर्दियां आते ही लोग तिल के लड्डू और गजक खाना शुरू कर देते हैं। सर्दी के मौसम में तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। तिल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह शरीर में होने वाली सूजन से लेकर वजन कम करने में प्रभावी हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों में तिल खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

शरीर को गर्म रखने में मददगार

सर्दियों में तिल का सेवन करने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से ठंड से राहत मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है। आप रोजाना दूध के साथ तिल का सेवन कर सकते हैं या तिल की मिठाई बनाकर खा सकते हैं।

जोड़ों के दर्द से दिलाए राहत

सर्दियों में हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में, तिल का सेवन इन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन करने से गठिया, जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

तिल का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ई और जिंक जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सर्दियों में तिल का सेवन सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव में मदद मिल सकती है।

दिल को रखे हेल्दी

सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

सर्दियों में कैसे करें तिल का सेवन?

सर्दियों में आप तिल का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं, जैसे आप तिल में गुड़ मिलाकर इसके लड्डू, गजक या हलवा बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो तिल के बीजों का सेवन दूध या पानी के साथ भी कर सकते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। साथ ही, शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source