गर्मागर्म सांभर में छिपे हैं सेहत के कई राज, घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी डिश

सांभर स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Benefits of eating sambar) है। यह पौष्टिक आहार है, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में हमारी मदद कर सकता है। अधिकतर डाइटिशयन इडली-सांभर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह कई पोषक तत्वों का खजाना है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 25, 2020 4:33 PM IST

Benefits of eating sambar : भारतीय खानपान अन्य देशों से काफी अलग है। यहां के हर एक राज्य के भोजन का अपना एक अलग ही स्वाद है। नॉर्थ इंडियन हो या फिर साउथ इंडिया हर राज्य के भोजन का स्वाद विश्व प्रसिद्ध है।  साउथ इंडियन के सांभर की बात करें, तो इसका स्वाद शायद ही किसी ने ना चखा हो। सांभर आपको किसी भी होटल में इडली और डोसा के साथ मिल जाता है। इस डिश को आप अपने घर पर भी काफी आसानी से (Benefits of eating sambar) बना सकते हैं।

सांभर स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत में भी काफी असरकारी (Benefits of eating sambar) होता है। सांभर काफी पौष्टिक आहार है, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में हमारी मदद कर सकता है। अधिकतर डाइटिशयन इडली-सांभर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह कई पोषक तत्वों का खजाना है। आइए जानते हैं गर्मागर्म सांभर खाने के सेहत लाभ और इसके बनाने (Benefits of eating sambar) की विधि-

सांभर खाने के फायदे (Benefits of eating sambar)

प्रोटीन से भरपूर

सांभर प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, क्योंकिं सांभर को बनाने के लिए दाल का काफी अच्छी मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रोटीन से भरपूर होती है। मजबूर हड्डियों, मसल्स और स्किन के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। यह शरीर को हेल्दी बनाए रखने में हमारी मदद कर सकता है।

फाइबर से भरपूर होता है सांभर

सांभर को बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है। सांभर का सेवन करने से पेट भरा-भरा-सा फील होता है, जिसके कारण हमें काफी समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अपने डाइट में सांभर को जरूर शामिल करें।

पाचन क्रिया के लिए है बेहतर

पाचन को दुरुस्त रखने में सांभर हमारी मदद कर सकता है। अगर आप पेट की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो सांभर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को डिटॉक्स करने में सांभर हमारी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद सब्जियां, दाल और मसाले शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

सांभर बनाने की विधि

1. सबसे पहले अरहर की दाल को अच्छी तरह से साफ कर लें।

2. अब इसे एक कुकर में डालकर, इसमें अवश्यकतानुसार पानी, 1 टीस्पून हल्दी, थोड़ी सी इमली, लालमिर्च, स्वादानुसार नमक और एक चम्मच घी डालकर पाएं।

3. अब आप अपने अनुसार कम से कम 5 से 6 प्रकार की सब्जियां लें। इन सब्जियों में टमाटर, आलू, बैंगन, जिमीकंद, सहजन की फली, लौकी, कद्दू इत्यादि ले सकते हैं। इन सब्जियों को अच्छी तरह से काटकर धो लें।

4. इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालें। गर्म तेल में थोड़ा प्याज, हल्दी, नमक और सांभर मसाला डालकर सब्जियों को पका लें।

5. जब सब्जियां अच्छी तरह से पक जाएं, तो इसमें पके हुए दाल को डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

सांभर को कैसे करें फ्राई?

सांभर में तड़का लगाने के लिए एक कड़ाही लें। इसमें एक चम्मच घी, खड़ी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता, राई, लहसुन की कलियां, जीरा और हींग डालें। इसे अच्छी तरह फ्राई करें। अब पकी हुई दाल और सब्जियों को इसमें डाल दें और अच्छी तरह से इसे उबलने दें। सांभर उबलने के बाद गैस बंद करें। लीजिए आपका हेल्दी सांभर हो गया तैयार।

क्या सभी कार्ब्स सेहत के लिए होते हैं अनहेल्दी? तो जान लें इससे जुड़ी ये 3 जरूरी बातें

स्किन की समस्या ही नहीं एनीमिया के लिए भी वरदान है दूब, इस तरह करें इसका सेवन

कब्ज और पेट की कई समस्याओं के लिए रामबाण है अचार का पानी