Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Health benefits of eating sabudana: साबूदाना, जिसे टैपिओका पर्ल भी कहा जाता है, भारतीय रसोई में एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। उपवास के दौरान अक्सर खाया जाने वाला यह सफेद और मुलायम दिखने वाला अनाज दरअसल ऊर्जा और पोषण का बेहतरीन स्रोत है। साबूदाना उपवास में खाया जाने वाला एक प्रमुख और पसंदीदा आहार है। यह आसानी से पचने वाला, हल्का और ऊर्जा देने वाला होता है, जो उपवास के दौरान शरीर को जरूरी ताकत प्रदान करता है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे उपवास के समय थकावट या कमजोरी महसूस नहीं होती। साथ ही, इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को शांति और ठंडक देती है। ऐसे में अगर आप इसे हफ्ते में 2 बार नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करते हैं, तो यह कई स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं साबूदाना खाने से होने वाले 5 प्रमुख लाभों के बारे में।
साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है। इसलिए इसे थकान, कमजोरी या उपवास के समय खाने से शरीर को ताजगी मिलती है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। अगर आप अक्सर कम एनर्जी महसूस करते है तो हफ्ते में 2 बार साबूदाने का सेवन करें।
साबूदाना आसानी से पचने वाला आहार है। ऐसे में जिन लोगों को पेट की समस्याएं होती हैं, उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और अपच व गैस की समस्या में राहत देता है। गर्मियों के मौसम में आप इसका सेवन कर स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकते हैं।
साबूदाना में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती में सहायक होते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को भी इसका सेवन करवा सकते हैं। नियमित सेवन से हड्डियों का घनत्व बना रहता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
जिन लोगों का वजन बहुत कम है या जो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए साबूदाना एक बेहतरीन विकल्प है। ऐसे लोग सुबह के नाश्ते में इसको शामिल कर सकते हैं। यह कैलोरी से भरपूर होता है और शरीर में चर्बी नहीं, बल्कि ताकत देता है।
गर्मी के मौसम में साबूदाना खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करती है। याद रखें हफ्ते में 2 बार इसका सेवन कर आप ऊर्जा, पाचन, हड्डियों की मजबूती और ठंडक जैसे कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।