Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Raisins With Milk Benefits: दूध और किशमिश, दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं, किशमिश में फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अक्सर लोग इन दोनों का सेवन अलग-अलग करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध और किशमिश को एक साथ खाने से सेहत को कई अद्भुत लाभ मिल सकते हैं। जी हां, दूध और किशमिश का एक साथ सेवन करने से न सिर्फ एनर्जी बूस्ट होती है, बल्कि शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटिशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं दूध के साथ किशमिश खाने के फायदे के बारे में -
दूध और किशमिश, दोनों में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ऐसे में, नियमित रूप से इन दोनों का एक साथ सेवन करने से हड्डियों के विकास और मजबूती में मदद मिलती है। साथ ही, हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
दूध और किशमिश का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
दूध और किशमिश का सेवन करने से एनीमिया या शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इससे खून की कमी दूर होती है। साथ ही, एनीमिया के लक्षण भी दूर होते हैं।
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में दूध और किशमिश को शामिल कर सकते हैं। नियमित रूप से दूध में किशमिश मिलाकर पीने से आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक गिलास दूध में 5-6 किशमिश डालकर पिएं। इसके नियमित सेवन से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।
दूध और किशमिश का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल, किशमिश में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करती है। रोजाना दूध में किशमिश मिलाकर खाने से दिल से जुड़ी समस्याओं का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।