सर्दियों में पिस्ता खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें एक दिन में कितना पिस्ता खाना सही?

Pistachio Benefits During Winters: सर्दियों में पिस्ता का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 9, 2023 11:32 AM IST

Pistachio Benefits During Winters In Hindi: सर्दियों में अक्सर गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कई लोग ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। जब भी ड्राई फ्रूट्स की बात आती है, तो काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश के साथ-साथ पिस्ता का नाम भी शामिल होता है। पिस्ता न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। यह हड्डियों को मजबूत करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों में पिस्ता खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

इम्यूनिटी मजबूत करे

पिस्ता में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। यह सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप सर्दियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो पिस्ता को अपनी डाइट में शमिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर मैजूद होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसकी वजह से आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इस तरह यह वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल कर सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पाचन को रखे दुरुस्त

पिस्ता का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

दिल को रखे स्वस्थ

सर्दी के मौसम में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में, पिस्ता का सेवन करने से हार्ट के मरीजों को लाभ हो सकता है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल किस तरह को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। इसके नियमित सेवन से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा कम हो सकता है।

एक दिन में कितना पिस्ता खाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति प्रतिदिन 35 से 45 ग्राम पिस्ता का सेवन कर सकता है। इससे सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि पिस्ता का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, वरना सेहत को फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source