
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
जामुन में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं।
इन दिनों पूरे देश में बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश का मौसम अपने साथ ठंडक और हरियाली तो लाता ही है, लेकिन इस दौरान संक्रमण और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में अगर खानपान का सही ध्यान रखा जाए, तो कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव करने में जामुन आपकी बहुत मदद कर सकता है।
रिसर्च बताती है कि जामुन में विटामिन C, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद से लेकर मॉर्डन न्यूट्रिशनिस्ट भी जामुन को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं। तो चलिए देर किस बात की है, आइए जानते हैं बारिश में जामुन खाने के फायदों के बारे में।
जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि मानसून में अक्सर अपच, गैस, कब्ज और पेट खराब होने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जामुन में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। नियमित और सीमित मात्रा में जामुन खाने से पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
जामुन में हाई फाइबर होता है।
बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने के कारण वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा सामान्य की तुलना में कई गुणा ज्यादा होता है। जामुन में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मानसून में जामुन खाने से शरीर संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
जामुन में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रिसर्च बताती है कि बारिश में रोजाना एक सीमित मात्रा में जामुन खाए जाए, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट की बीमारियां भी कम होती हैं।
डाइटिशियन के अनुसार- जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रह सकती है। बारिश में जब हवा में नमी ज्यादा होती है तब पिंपल्स और एक्ने की परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसे में जामुन खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
बारिश के मौसम में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। जामुन में अच्छी मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके साथ ही, बारिश के मौसम में जामुन खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है।
बारिश के मौसम में जामुन खाते वक्त नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखेंः
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी, किडनी की बीमारी या कोई अन्य समस्या है तो जामुन खाने से पहले सर्टिफाइड डाइटिशियन या डॉक्टर से बात जरूर करें।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी बीमारी के इलाज या खानपान में बड़े बदलाव के लिए डॉक्टर से सलाह लें।