इसबगोल को दही में मिलाकर खाने से बवासीर की परेशानी होगी कम, इस तरह करें सेवन

Isabgol with Curd Benefits : इसबगोल, जिसे भूसी के नाम से भी जाना जाता है। दूध के अलावा अगर आप दही के साथ इसका सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसबगोल और दही का सेवन करने से होने वाले फायदे?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 19, 2024 10:48 AM IST

Isabgol Aur Dahi Ke Fayde: इसबगोल का सेवन करने से कब्ज संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। वहीं, यह वजन कम करने से लेकर अपच की परेशानी को कम कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके फायदों को बढ़ाने के लिए आप इसमें कुछ मात्रा में दही मिक्स करके खाएं। जी हां, दही और इसबगोल को मिक्स करके खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं दही और इसबगोल का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

बवासीर की परेशानी करे कम

बवासीर में होने वाली मल त्याग की परेशानी को दूर करने के लिए आप दही में इसबगोल को मिक्स करके खा सकते हैं। इससे मल त्याग को आसान बनाने के साथ-साथ मल द्वार में होने वाली सूजन को भी कम किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप बवासीर की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो इसबगोल को दही के साथ मिक्स करके खाएं।

दिल को रखे स्वस्थ

इसबगोल और दही को एक साथ मिक्स करके खाने से आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर के खराब कोलेस्ट्ऱॉल के स्तर को कम कर सकती है। इससे हार्ट ब्लॉकेज की समस्याओं को कम किया जा सकता है। अगर आप हार्ट हेल्थ को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसे दही के साथ मिक्स करके जरूर खाएं।

ब्लड शुगर रोगियों के लिए है फायदेमंद

दही में सोडियम की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, इसबगोल फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है। इन दोनों को मिश्रण का सेवन करने से आपके बढ़ते ग्लूकोज के स्तर को कम किया जा सकता है। यह हाई ब्लड शुगर की वजह से होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम करने में प्रभावी हो सकता है।

बढ़ता वजन करे कंट्रोल

इसबगोल और दही का सेवन करने से आपके शरीर का अतिरिक्त वजन कम हो सकता है। दरअसल, इसबगोल में मौजूद फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो, तो इस मिश्रण का सेवन जरूर करें।

पाचन करे दुरुस्त

पाचन संबंधी परेशानियों जैसे- अपच, ब्लोटिंग, पेट में बनने वाली गैस इत्यादि को कम करने के लिए आप दही और इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसबगोल में लैक्सेटिव गुण होता है, जो IBS की परेशानियों को कम कर सकता है।

कैसे खाएं इसबगोल और दही? - How to eat Isabgol With Curd

अगर आप इसबगोल और दही का सेवन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले 1 कटोरी दही लें। इसमें 1 से 2 चम्मच करीब इसबगोल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे दोपहर के समय खाना खाने के बाद खाएं। इससे आपकी पाचन संबंधी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। साथ ही अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।