Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर के इन 4 अंगों को हेल्दी रखेगा इसबगोल, सही करेंगे इस्तेमाल तो दूर होंगी इससे जुड़ी कई बीमारियां

Isabgol for health: इसबगोल को अक्सर कब्ज और पाचन की बीमारियों के घरेलू उपाय के रूप में जाना जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका नियमित रूप से सेवन करना शरीर के कई बड़े अंगों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

शरीर के इन 4 अंगों को हेल्दी रखेगा इसबगोल, सही करेंगे इस्तेमाल तो दूर होंगी इससे जुड़ी कई बीमारियां

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 26, 2023 4:51 PM IST

Isabgol health benefits: हेल्दी रहने के लिए शरीर के सभी हिस्सों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है और अगर शरीर का कोई भी अंग ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, तो इससे पूरा स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। शरीर का कोई अंग ठीक से काम न कर पाना गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है, क्योंकि इसमें हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं और इसलिए डॉक्टर से एक बार जरूर बात कर लेनी चाहिए। हेल्दी डाइट की मदद से आपके स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं और डाइट को हेल्दी बनाने के लिए आपको उसमें कुछ खास चीजों को शामिल करना पड़ सकता है।

ऐसी ही हेल्दी चीजों में से एक इसबगोल भी है, जो न सिर्फ आपकी पाचन क्रिया को हेल्दी बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है बल्कि इसके साथ-साथ यह शरीर के कई अंगों को हेल्दी बनाता है। इस लेख में हम आपको इसबगोल से आपके शरीर के किन अंगों के फायदा मिलता है, उसके बारे में बताने वाले हैं, चलिए जानते हैं -

1. आंतों को हेल्दी रखे (Isabgol for gut)

इसबगोल का सेवन करना सिर्फ कब्ज को दूर करके और पाचन क्रिया में सुधार लाकर ही आंतों को हेल्दी नहीं रखता है, बल्कि इससे आंतों को अन्य कई फायदे मिलते हैं। इससे आंतों में अल्सर आदि होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

Also Read

More News

2. हार्ट को हेल्दी रखे (Isabgol for heart)

बहुत ही कम लोग जानते हैं इसबगोल का सेवन करना आपके हार्ट के लिए भी काफी हेल्दी रहता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है। दरअसल, इसबगोल का सेवन करना डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर जैसी क्रोनिक बीमारियों को कंट्रोल रखता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

3. लिवर को हेल्दी रखे (Isabgol for liver)

इसबगोल का सेवन करना लिवर की बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इसबगोल को अपनी डाइट में शामिल करना साइक्लोऑक्सीजेनेस नामक एंजाइम के प्रभाव को कम करता है, जिससे लिवर डैमेज होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।