कब्ज की परेशानियों को चुटकी में दूर करे अमरूद, जानें इसके और भी बेमिसाल फायदे

अमरूद खाते वक्त अधिकतर लोगों के मुंह से आपने सुना होगा कि अधिक अमरुद मत खाओ, इससे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अमरूद खाने से सर्दी जुकाम की समस्या दूर होती है। इसके सेवन से आपकी इम्यून पावर बढ़ती है। ऐसे में यह आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिला (Guava Benefits) सकती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 8, 2020 12:31 PM IST

Guava Benefits : अमरूद शायद ही किसी को ना पसंद हो। यह आयरन, विटामिन, फाइबर, एंटी- ऑक्सीडेंट और एंटी- वायरल गुणों से भरपूर होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में आप तमाम बीमारियों से बचे रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्याओं और पाचन तंत्र को मजबूत करने में यह आपकी मदद कर सकता है। आइए आज जानते हैं अमरूद खाने के क्या फायदे होते हैं (Guava Benefits) -

सर्दी-जुकाम 

अमरूद खाते वक्त अधिकतर लोगों के मुंह से आपने सुना होगा कि अधिक अमरुद मत खाओ, इससे सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि अमरूद खाने से सर्दी जुकाम की समस्या दूर होती है। इसके सेवन से आपकी इम्यून पावर बढ़ती है। ऐसे में यह आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिला (Guava Benefits) सकती है।

वजन करे कंट्रोल

अमरूद खाने से आपका वजन भी काफी तेजी से घटता है। क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ही कम होती है। ऐसे में अगर आप अमरूद खाते हैं, तो बेली फैट तेजी से घटा सकते हैं।

मुंह के छालों करे दूर

मुंह में छाले की समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आप अमरूद की कच्ची पत्तियों को चबाएं, इससे छाले की समस्या से आपको राहत मिलेगी। साथ ही मुंह में अल्सर जैसी परेशानियों से भी आपको राहत मिल सकती है।

कब्ज से दिलाए राहत

रोजाना अमरूद का सेवन करने से कब्ज की समस्याओं से भी राहत पाई जा सकती है। अमरूद का सेवन करने से पेट काफी अच्छी तरीके से साफ होता है। इससे कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

अमरूद में विटामिन ए की प्रचूरता होती है, जो आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही यह आंखों की अन्य समस्याओं से भी आपको छुटकारा दिलाता है।

जवां और खूबसूरत स्किन के लिए रोजाना करें ये 3 फेशियल एक्सरसाइज

किडनी और ब्लड को साफ करे जौ से तैयार ये टी, जानें बनाने का तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source