Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Guava For Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को फलों का सेवन बहुत सावधानी से करना पड़ता है। क्योंकि, मीठे फलों में नेचुरल शुगर पायी जाती है जिससे फलों को मिठास मिलती है। यह नेचुरल शुगर (Natural sugar in fruits) डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। सर्दियों में हमारे देश में कुछ विशेष तरह के फलों की पैदावार बढ़ जाती है जबकि, कुछ फलों की आवक केवल सर्दियों में होती (Winter fruits in India) है। ऐसे में इन फलों का स्वाद लेने के इच्छा सभी को होती है। अमरूद (Guava) भी ऐसा ही एक फल है जो सर्दियों में बाजारों में आसानी से दिख जाता है। यूं तो अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन, डायबिटीज के मरीज अक्सर इस फल को खाने से बचते हैं। तो क्या सचमुच डायबिटीज में अमरूद (Diabetes mein amroods khana chahiye ya nahi) नहीं खाना चाहिए? आइए जानते हैं।
अमरूद का फल जिसे सर्दियों का सुपर फ्रूट (winter fruits) भी कहा जाता है डायबिटीज मरीजों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। अगर आप सीमित मात्रा में अमरूद का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है और आपको डायबिटीज मैनेजमेंट (fruits good for diabetes management) में भी मदद होती है।
कुछ रिसर्च में ऐसा देखा गया है कि अमरूद की पत्तियों की चायपीने से ब्लड शुगर लेवल को कम रखने में मदद होती है। वहीं, अमरूद का फल खाने से भी आपको इसके फायदे मिल सकते हैं। दरअसल, अमरूद डाइटरी फाइबर से समृद्ध फल है। यह फाइबर शरीर में ग्लूकोज के लेवल को संतुलित करने का काम करता है। वहीं, अमरूद का सेवन करने से शरीर में इसुंलिन का उत्पान भी बढ़ता है जो ब्लड शुगर लेवल को अंडर कंट्रोल रखने में मदद करता है।
फाइब से भरपूर अमरूद शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ाते हैं जिससे शरीर का वजन तेजी से कम (fruits helpful in weight loss) होता है। वहीं, अमरूद एक लो-कैलोरी फूड है और अमरूद खाने से आपका वजन बढ़ने का रिस्क कम होती है। कुछ स्टडीज के अनुसार, डायबिटीज में वजन कम करने से भी आपका ब्लड शुगर लेवल कम रखने में मदद हो जाती है।
अमरूद का फल खाने के बाद इसे पचने में काफी समय लगता है। इसीलिए, आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आपको भूख भी कम लगती है। डायबिटीज के मरीजों को भूख अधिक लगने और क्रेविंग्स जैसे कारणों से अक्सर ज्यादा खाना खा लेने की आदत होती है। इससे ना केवल उनका शुगर लेवल बढ़ता है बल्कि, वजन बढ़ने का डर भी बना रहता है। लेकिन, अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं तो इससे आपको अपनी क्रेविंग्स कम करने में मदद हो सकती (food to control craving) है।
अमरूद के फल में विटामिन (Vitamin C) सी की मात्रा अधिक होती है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन और शरीर को अंदर से हेल्दी बनाता है। विटामिन सी शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का रिस्क भी डायबिटीज रोगियों में कम होता है।